भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 88.13 मीटर भाला फेंक कर यह मेडल हासिल किया। गोल्ड ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने जीता उन्होंने 90.46 मीटर भाला फेंका। इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव भी थे। वे 78.72 मीटर भाला फेंककर 10वीं पोजिशन पर रहे।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियन में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि आज की कंडीशन मुश्किल थीं। जेवलिन थ्रो फाइनल के बाद नीरज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने प्रदर्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता। तीन थ्रो फाउल भी हो गए। नीरज ने कहा कि हर बार गोल्ड आए, ऐसा संभव नहीं.. पर मैं कोशिश नहीं छोड़ूंगा।
फाइनल में नीरज की परफॉर्मेंस…
| पहला थ्रो | फाउल |
| दूसरा थ्रो | 82.39 मीटर |
| तीसरा थ्रो | 86.37 मीटर |
| चौथा थ्रो | 88.13 मीटर |
| पांचवां थ्रो | फाउल |
| छठा थ्रो | फाउल |
