• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

1000 क्रिकेटर्स का भविष्य खतरे में! अडानी के कब्जे वाले स्टेडियम में खिलाड़ियों की एंट्री बैन

sports_master by sports_master
July 15, 2022
in क्रिकेट
0

मुंबई में सांताक्रूज स्थित ‘लोकप्रिय’ एयर इंडिया ग्राउंड, जो पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे जैसे टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों की कर्मभूमि रहा है, अब महत्वाकांक्षी क्रिकेटर्स के लिए उपलब्ध नहीं हो सकता है। इससे करीब 1000 प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स के भविष्य खतरे में पड़ गया है। यह मैदान मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) के स्वामित्व वाले एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंदर है। इसे पिछले साल अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने अपने कब्जे में ले लिया था।

बुधवार यानी 13 जुलाई 2022 को एमआईएएल ने इस स्थल पर कोई गतिविधि होने पर ‘कानूनी परिणाम’ भुगतने की चेतावनी दी। यहां लगभग 60 नेट्स पर करीब 1,000 क्रिकेटर प्रशिक्षण लेते हैं। यह मैदान पास में रहने वालों के लिए सुबह की सैर का पसंदीदा स्थल भी है। इस जगह से दूसरा सबसे पास ग्राउंड दक्षिण मुंबई में क्रॉस मैदान है, जो करीब इससे 22 किलोमीटर दूर है।एमआईएएल ने एअर इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक रवि बोधाडे को संबोधित एक पत्र में कहा है, कृपया ध्यान दें कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की भूमि एएआई द्वारा एमआईएएल को दे दी गई है और हमने उस पर कब्जा ले लिया है। इस भूमि पर किसी भी प्रकार की गतिविधि करने की अनुमति नहीं है। भूमि का इस्तेमाल करने के लिए यदि किसी बल का इस्तेमाल किया जाता है तो एमआईएएल अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए कानूनी कार्रवाई करेगा।

यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति से बचने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में पुलिस उपायुक्त जोन VIII को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। जब जमीन के लिए कंपनी की योजनाओं पर टिप्पणी मांगने की कोशिश की गई तो एमआईएएल के प्रवक्ता ने द इंडियन एक्सप्रेस के टेक्स्ट मैसेज और कॉल का जवाब नहीं दिया।

उपनगर में 70-गज की बाउंड्री वाला यह एकमात्र क्रिकेट मैदान है। यहां शाम को फ्लडलाइट्स की रोशनी में नियमित मैच होते रहते हैं। इसका इस्तेमाल सचिन तेंदुलकर के बेटे और भारत के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर समेत मुंबई के अन्य रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षण के लिए किया गया है।

 इस मामले में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा, ‘मैदान भविष्य के क्रिकेटरों के लिए एक पाइपलाइन रहा है। उस मैदान से पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी निकले हैं। अगर उस मैदान पर कोई एक्टिविटी नहीं होगी, तो वह पाइपलाइन बंद हो जाएगी।’

एयर इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशुतोष दुबे ने कहा, ‘यहां 62 नेट सत्र हैं जो यहां रोजाना चलते हैं। वहीं, इस कॉम्प्लेक्स में शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस और बैडमिंटन की भी सुविधा है। यह मैदान पश्चिमी और मध्य उपनगर के लोगों को जोड़ता है।’

 इस मैदान पर एमसीसी क्रिकेट अकादमी चलाने वाले ज्वाला सिंह कहते हैं, ‘मेरे पास अन्य जगहों पर भी कोचिंग सेंटर हैं, लेकिन कई ऐसे लोग हैं जिनका जीवन इसी मैदान पर निर्भर है। कई कोच यहां कोचिंग से कमाई करते हैं। यह केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों के लिए भी है।’

उन्होंने कहा, ‘मुंबई के उपनगर में यह एकमात्र सही मैदान है।’ ज्वाला सिंह की अकादमी में हाल ही में श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने एक कोचिंग क्लिनिक में खिलाड़ियों को टिप्स दिए थे। बुधवार शाम जब परिसर में ताला लगा मिला तो कई लोग विरोध में एकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

यह वक्त भी गुजर जाएगा, पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम ने आउट ऑफ फॉर्म विराट कोहली को बंधाया ढांढस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us