• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कप्तानी छोड़ने के बाद भी धोनी चला रहे अपनी मनमर्जी, इसपर जडेजा ने कह दी बड़ी बात

sports_master by sports_master
April 2, 2022
in क्रिकेट
0

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ये सीएसके की लगातार दूसरी हार है. पिछले साल की चैंपियन रही सीएसके के ऐसे प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान है. लखनऊ के खिलाफ हार के लिए जहां कुछ लोग रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ का गुस्सा महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के ऊपर भी निकल रहा है

.धोनी के ऊपर फूटा जडेजा का गुस्सा
लखनऊ के खिलाफ पारी का 19वां ओवर महेंद्र सिंह धोनी ने शिवम दुबे को सौंप दिया था. दोनों टीमों के नजरिए से ये ओवर बहुत जरूरी था. लेकिन इस ओवर में दुबे ने 25 रन लुटा दिए और सीएसके की हार लगभग तय कर दी. इस फैसले के लिए लगातार धोनी की आलोचना (Criticism) की जा रही है. लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी धोनी के ऊपर अपना गुस्सा निकाला है. जडेजा को धोनी की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई है.

धोनी को लेकर कही ये बात
कप्तानी से हटने के बाद भी धोनी का लगातार फैसला लेना जडेजा को बिल्कुल पसंद नहीं आया है. जडेजा ने मैच के बाद कहा, ‘कई बार आप कमान अपने हाथ में ले लेते हैं कि मेरी जरूरत है तो समझ आता है, लेकिन दूसरे ही मैच में जो देखने को मिला. मैं जडेजा की तरफदारी नहीं कर रहा हूं. लेकिन एक क्रिकेट फैन के तौर पर कि जडेजा बाउंड्री पर खड़े थे और आप पूरा गेम चलाते रहे. बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, उनके लिए ऐसा बोलना मुझे ही अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन जो इस मैच में हुआ वह मुझे कतई अच्छा नहीं लगा.’ उन्होंने कहा, ‘जितना मैच मैंने देखा, ये गलत है, इसमें कोई शक नहीं है. मेरे से बड़ा धोनी का कोई फैन नहीं है, जो उनका टेम्परामेंट है, जो वह चीजें करते हैं, दो ही मैच हुए हैं और अगर आपने कप्तानी छोड़ दी है, नए कप्तान को कमान थमा दी है, अगर यही आखिरी मैच होता और करो या मरो वाली बात होती, तो वह ऐसा करते तो समझ में आता.’

धोनी का बेहद गलत फैसला
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच के सबसे जरूरी और निर्णायक ओवर में शिवम दुबे को गेंद थमा दी. ये लखनऊ की पारी का 19वां ओवर था. इस ओवर से पहले धोनी शिवम दुबे से बात करते हुए भी नजर आ रहे थे. दुबे के इस ओवर में लेविस और आयुष ने 25 रन ठोक दिए. जिससे लखनऊ की जीत लगभग सुनिश्चित हो ही गई थी. दुबे को ये ओवर देने का फैसला धोनी का ही था, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार जडेजा को माना जा रहा.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

FIFA World Cup 2022 को लेकर बड़ा ऐलान, इन 32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us