• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हरमनप्रीत कौर ने शतक के मामले में मिताली राज को छोड़ा पीछे

sports_master by sports_master
October 25, 2026
in क्रिकेट
0
हरमनप्रीत कौर ने शतक के मामले में मिताली राज को छोड़ा पीछे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम घर पर अभी जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके दूसरे मुकाबले में टॉस जीतने के बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें 19 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे, यहां से बल्लेबाजी करने उतरी पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक छोर से पारी को न सिर्फ संभाला बल्कि शानदार शतकीय पारी भी खेली और इसके दम पर वह पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ने के साथ अब महिला वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

अब सिर्फ स्मृति मंधाना से पीछे हैं हरमनप्रीत

जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में हरमनप्रीत कौर को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने पूरी कसर निकाल दी और 101 गेंदों में अपने वनडे करियर का 8वां शतक जड़ दिया। हरमनप्रीत कौर के बल्ले से इस मुकाबले में 121 गेंदों में 15 चौके के दम पर 126 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। हरमनप्रीत कौर अब महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सिर्फ मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना से पीछे हैं, जो अब तक 14 शतकीय पारियां खेल चुकी हैं।

महिला वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी

  • स्मृति मंधाना – 14 शतक
  • हरमनप्रीत कौर – 8 शतक
  • मिताली राज – 7 शतक
  • पूनम राउत – 3 शतक
  • जेमिमा रोड्रिग्ज – 3 शतक
  • प्रतिका रावल – 3 शतक

हरमनप्रीत कौर शतक लगाने वाली बनी चौथी उम्रदराज महिला खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर ने जब जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपने शतक को पूरा किया तो वह महिला वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली चौथी उम्रदराज खिलाड़ी बन गई। हरमनप्रीत ने अपना 8वां वनडे शतक 37 साल 231 दिन की उम्र में लगाया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड महिला टीम की खिलाड़ी बार्ब बेवेज का नाम है जिन्होंने साल 1982 में 39 साल 48 दिन की उम्र में वनडे फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली थी।

महिला वनडे फॉर्मेट में शतक लगाने वाली उम्रदराज खिलाड़ी

  • बार्ब बेवेज (न्यूजीलैंड महिला टीम) – 39 साल 48 दिन उम्र (साल 1982)
  • जेनेट ब्रिटिन (इंग्लैंड महिला टीम) – 38 साल 161 दिन उम्र (साल 1997)
  • डेलेन टेरब्लांच (साउथ अफ्रीका महिला टीम) – 37 साल 289 दिन उम्र (साल 2000)
  • हरमनप्रीत कौर (भारतीय महिला टीम) – 37 साल 231 दिन उम्र (साल 2026)
  • डेबोरा हॉकले (न्यूजीलैंड महिला टीम) – 37 साल 91 दिन उम्र (साल 2000)

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
देवदत्त  ने संभाली टीम की डूबती नैया

देवदत्त पड्डिकल का धमाका, छक्के से शतक पूरा किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us