• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

देवदत्त पड्डिकल का धमाका, छक्के से शतक पूरा किया

sports_master by sports_master
October 26, 2026
in क्रिकेट
0
देवदत्त  ने संभाली टीम की डूबती नैया

भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी मजबूत करने के लिए देवदत्त पडिक्कल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अपने बल्ले से दमदार जवाब दिया है। मुश्किल में फंसी इंडिया ए की पारी को संभालते हुए पडिक्कल ने न सिर्फ शानदार शतक जड़ा, बल्कि 150 रन का आंकड़ा पार कर टीम के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बना दिया। दूसरी ओर, साई सुदर्शन ने भी उनका अच्छा साथ दिया, लेकिन वह शतक से महज 8 रन दूर रह गए।

न्यूजीलैंड के लिंकन स्थित बर्ट सटक्लिफ ओवल में 26 अक्टूबर को पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन इंडिया ए ने अपनी दूसरी पारी 106 रन पर 2 विकेट से आगे बढ़ाई। दिन की शुरुआत 56 रन से करने वाले पडिक्कल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 128 गेंदों में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 12वां शतक है।

पडिक्कल और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए 215 रन की अहम साझेदारी की। दोनों ने उस समय पारी को संभाला, जब भारतीय टीम के सामने शुरुआती झटकों से उबरने की चुनौती थी। रविवार को दूसरी पारी में भी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जल्दी आउट हो गए थे, जिससे इंडिया ए का स्कोर महज 10 रन पर 2 विकेट हो गया था।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए हजार रन

पडिक्कल ने इस पारी के दौरान इंडिया ए के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। टीम की ओर से 16 मैचों में यह उनका तीसरा शतक है। सुदर्शन ने 92 रन की पारी खेली और शतक से चूक गए, लेकिन पडिक्कल ने अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील किया। 150 रन के पार पहुंचकर उन्होंने इंडिया ए के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ फर्स्ट क्लास स्कोर दर्ज किया।

इस दौरे पर आने से पहले पडिक्कल का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पुडुचेरी में खास नहीं रहा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन लिस्ट ए मैचों में कुल तीन रन बनाए थे। वहीं, दो फर्स्ट क्लास पारियों में वह केवल एक अर्धशतक लगा सके थे। हालांकि, इससे पहले अगस्त में श्रीलंका दौरे पर पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया था और तीन शतक जड़े थे। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ उनकी मौजूदा पारी ने एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी क्षमता को सामने रखा है।

पहली पारी में 204 रन से पिछड़ गई थी इंडिया ए

इस मुकाबले में इंडिया ए की शुरुआत बेहद खराब रही थी। भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 113 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ए ने दूसरी पारी से पहले अपनी पहली पारी में 317 रन बनाए और 204 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भी इंडिया ए की शुरुआत नहीं सुधरी। तेज गेंदबाज साइमन कीन की शॉर्ट गेंद पर यशस्वी जायसवाल पांच रन बनाकर विकेटकीपर को कैच दे बैठे। इसके अगले ओवर में फ्रेजर शीट की गेंद पर केएल राहुल हिट विकेट हो गए। राहुल भी पांच रन ही बना सके। पांचवें ओवर तक 10 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद इंडिया ए की स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। ऐसे समय में पडिक्कल और सुदर्शन की साझेदारी ने टीम को मुकाबले में वापस लाने का काम किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सारांश जैन का बड़ा कारनामा, 7 विकेट झटके

सारांश जैन का बड़ा कारनामा, 7 विकेट झटके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us