• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

योगराज सिंह हार्ट सर्जरी के बाद जिम में लौटे, बेटे युवराज ने खास अंदाज में बढ़ाया पिता का हौसला

sports_master by sports_master
October 25, 2026
in क्रिकेट
0
योगराज सिंह हार्ट सर्जरी के बाद जिम में लौटे, बेटे युवराज ने खास अंदाज में बढ़ाया पिता का हौसला

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एक्टर योगराज सिंह की ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सफल हार्ट सर्जरी हुई है। 68 साल के योगराज पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता हैं। सर्जरी के बाद उन्होंने जिम में वापसी कर ली है और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए भगवान पर भरोसा रखने का संदेश दिया। उनके पोस्ट पर युवराज सिंह ने भी खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

सर्जरी के बाद योगराज सिंह जिम में

योगराज सिंह एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में थे। इसी दौरान नियमित हेल्थ चेकअप में उनके दिल की एक धमनी में ब्लॉकेज का पता चला। इसके बाद सिडनी कार्डियोवैस्कुलर सेंटर में हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुणसेकरा ने इसी हफ्ते उनकी सर्जरी की। सर्जरी सफल रहने के बाद योगराज अब जिम में लौट आए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जिम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सब भगवान की कृपा और उनकी दी हुई ताकत है। कोई भी चीज मुझे रोक नहीं सकती। हमेशा भगवान पर विश्वास रखो, निडर होकर आगे बढ़ो और जानो कि भगवान तुम्हारे साथ हैं।’

25 मार्च 1958 को जन्मे योगराज सिंह भारत के लिए टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। वह दाएं हाथ के तेज-मध्यम गति के गेंदबाज थे और पंजाब तथा हरियाणा की ओर से घरेलू क्रिकेट भी खेले। हालांकि, चोट के कारण 1985 में उनका क्रिकेट करियर समय से पहले खत्म हो गया। क्रिकेट से दूरी के बाद योगराज ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘बटवारा’ से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया। 2013 में आई हिंदी फिल्म भाग मिल्खा भाग में हवलदार संपूर्ण सिंह के किरदार से उन्हें देशभर में पहचान मिली।

युवराज को भी दी क्रिकेट की ट्रेनिंग

योगराज सिंह ने अपने बेटे युवराज को क्रिकेट की ट्रेनिंग भी दी। युवराज भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। 2011 वर्ल्ड कप के दौरान युवराज कैंसर से भी जूझ रहे थे। इसके बाद भी अपने दमदार खेल से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हरमनप्रीत कौर ने शतक के मामले में मिताली राज को छोड़ा पीछे

हरमनप्रीत कौर ने शतक के मामले में मिताली राज को छोड़ा पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us