• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मिचेल स्टार्क 450 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बने

sports_master by sports_master
October 20, 2026
in क्रिकेट
0
मिचेल स्टार्क 450 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बने

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गकेरबाह में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने नया इतिहास रच दिया है। वह अब टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बने हैं। इस मैच की पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने मैथ्यू ब्रीट्जके को 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर अपना खाता खोला। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने वियान मुल्डर को पवेलियन भेजकर टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए। वह टेस्ट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं स्टार्क

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट का मुकाम हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लायन यह रिकॉर्ड बना चुके हैं। स्टार्क ने सबसे कम यानी 20,577 गेंदें खेलकर दुनिया में सबसे तेज 450 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने अपने ही देश के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 450 विकेट तक पहुंचने के लिए 23,474 गेंदें फेंकी थीं। मिचेल स्टार्क ने 450 टेस्ट विकेट की उपलब्धि 109 मैचों में हासिल की।

ग्लेन मैक्ग्रा के बाद दूसरे नंबर पर है स्टार्क का नाम

मिचेल स्टार्क मैचों के हिसाब से 450 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बने हैं। इस मामले में पहले नंबर पर ग्लेन मैक्ग्रा का नाम है। उन्होंने 100 मैचों में 450 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। इसके बाद स्टार्क का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिन्होंने 109 मैचों में 450 विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 450 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने अपने करियर के 80वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

19 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट करियर में अब तक 19 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट, 21 बार 4 विकेट और 4 बार पूरे मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है, जो उन्होंने पिछले साल एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। गेंद के साथ-साथ स्टार्क ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया है। उन्होंने 20.03 की औसत से 2504 रन बनाए हैं। 36 साल के इस खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट में 13 अर्धशतक जड़े हैं।

टेस्ट में मैचों के हिसाब से सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 80 टेस्ट
  • रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 89 टेस्ट
  • अनिल कुंबले (भारत) – 93 टेस्ट
  • ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) – 100 टेस्ट
  • शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 101 टेस्ट
  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 109 टेस्ट
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सई किशोर की कमाल की हैट्रिक, तमिलनाडु विजयी

सई किशोर की कमाल की हैट्रिक, तमिलनाडु विजयी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us