• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सई किशोर की कमाल की हैट्रिक, तमिलनाडु विजयी

sports_master by sports_master
October 20, 2026
in क्रिकेट
0
सई किशोर की कमाल की हैट्रिक, तमिलनाडु विजयी

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दौर के मुकाबले में तमिलनाडु ने उत्तराखंड को पारी और 66 रनों से करारी शिकस्त दी है। तमिलनाडु की इस शानदार जीत में उनके बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत कुल 6 विकेट चटकाए, जिससे उत्तराखंड की पूरी टीम दबाव में आ गई और उनके आखिरी 5 विकेट तो मात्र 10 रन के अंदर ही गिर गए।

मैच की बात करें तो उत्तराखंड ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे, जिसके जवाब में तमिलनाडु ने 313 रन बनाकर 179 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में भी उत्तराखंड की टीम महज 113 रन पर ही सिमट गई।

साई किशोर ने दूसरी पारी में तीन गेंदों में झटके 3 विकेट

रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले में तमिलनाडु के स्पिनर साई किशोर ने उत्तराखंड की दूसरी पारी के दौरान कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पारी के 43वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर शानदार हैट्रिक बनाई, जिसमें उन्होंने चौथे, पांचवें और छठे ओवर की गेंदों पर लक्ष्य रायचंदानी, सौरभ रावत और आदित्य रावत को आउट किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से आरव महाजन, जगदीश सुचित और देवेंद्र सिंह बोरा को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। इस तरह वह कुल 10 विकेट लेने में कामयाब रहे।

तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी में 8 गेंदबाजों ने झटके हैं हैट्रिक

तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अब तक सिर्फ 8 गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने का यह बड़ा कारनामा किया है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 1972-73 में बी.एस. कल्याणसुंदरम का आता है। इसके बाद भरत अरुण (1986-87), सुनील सुब्रमण्यम (1992-93), दामोदरन देवआनंद (1998-99), आर. रामकुमार (2003-04) और एम. मोहम्मद (2018-19) ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की। गुरजपनीत सिंह ने पिछले सीजन (2025-26) में नागालैंड के खिलाफ और अब मौजूदा सीजन (2026-27) में साई किशोर ने उत्तराखंड के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

तुषार देशपांडे ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ ली थी हैट्रिक

साई किशोर रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले मुंबई के तुषार देशपांडे ने जारी सीजन के पहले राउंड में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में हैट्रिक लेकर सनसनी मचाई थी। उस मैच में उन्होंने सिर्फ 7 ओवर गेंदबाजी करके अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
शेफाली वर्मा पर आईसीसी का एक्शन

शेफाली वर्मा पर आईसीसी का एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us