• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर गिरी गाज

sports_master by sports_master
October 20, 2026
in फुटबॉल
0
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर गिरी गाज

नई दिल्ली।पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम का कैंप छोड़ना भारी पड़ गया है। पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ ने अनुशासनहीनता के मामले में उन पर 30 दिन का प्रतिबंध लगाने के साथ 255 यूरो का जुर्माना भी लगाया है। महासंघ ने सोमवार को इस सजा को उचित और पर्याप्त बताया। हालांकि, रोनाल्डो के पास प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का विकल्प मौजूद है।

पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने इससे पहले रोनाल्डो को अस्थायी रूप से निलंबित किया था। महासंघ के मुताबिक, रोनाल्डो ने शुक्रवार को जमा किए गए औपचारिक बयान में उन सभी तथ्यों को स्वीकार कर लिया, जिनके आधार पर उनके खिलाफ आरोप लगाए गए थे। उनके अपराध स्वीकार करने और पहले का अनुशासनात्मक रिकॉर्ड साफ होने को सजा कम करने की वजह माना गया। महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया कि इन परिस्थितियों को ध्यान में रखने के बाद भी उन पर नियमों के तहत अधिकतम संभव जुर्माना लगाया गया है।रोनाल्डो पहले ही इस घटना के लिए माफी मांग चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अपने इस कदम के लिए सजा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, प्रतिबंध की खबर सामने आने के बाद उन्होंने तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

कोच से विवाद के बाद छोड़ा था टीम कैंप

यह पूरा मामला पुर्तगाल के हालिया नेशंस लीग मुकाबलों के दौरान सामने आया था। रोनाल्डो ने वेल्स के खिलाफ शुरुआती जीत वाले मैच में हिस्सा लिया, लेकिन 27 सितंबर को नॉर्वे के खिलाफ जीत के दौरान उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला और वह बेंच पर ही बैठे रहे। रोनाल्डो ने कोच जॉर्ज जीसस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें खिलाने को लेकर हुए समझौते का पालन नहीं किया। इस बात से नाराज होकर स्टार फुटबॉलर ने टीम कैंप छोड़ दिया। उनके इस फैसले को अनुशासनहीनता के तौर पर देखा गया और बाद में महासंघ ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में भी पुर्तगाल का प्रदर्शन मजबूत रहा। टीम ने डेनमार्क और नॉर्वे को हराकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

कब खत्म होगा प्रतिबंध?

रोनाल्डो का निलंबन 1 अक्टूबर से लागू माना गया है। इसी दिन पुर्तगाल ने डेनमार्क के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस हिसाब से वह अब तक प्रतिबंध के 19 दिन पूरे कर चुके हैं। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार, रोनाल्डो 14 नवंबर को डेनमार्क के खिलाफ होने वाले पुर्तगाल के अगले नेशंस लीग मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि, इस मामले में प्रतिबंध की शेष अवधि और किसी संभावित अपील का असर भी महत्वपूर्ण होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मिचेल स्टार्क 450 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बने

मिचेल स्टार्क 450 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us