• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर, रमेश पोवार भी सिलेक्शन कमेटी में

sports_master by sports_master
October 19, 2026
in क्रिकेट
0
प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर, रमेश पोवार भी सिलेक्शन कमेटी में

मुंबई । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी में बड़ा बदलाव किया है। अब पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को इस कमेटी का नया चेयरमैन यानी चीफ सेलेक्टर बनाया गया है। ओझा  को यह जिम्मेदारी सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के अनुभव के आधार पर मिली है और वह इस पद पर अजीत अगरकर की जगह लेंगे। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को भी इस चयन समिति में नए सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया है।

बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सदस्य अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन समिति के नए सदस्य को चुनने की प्रक्रिया पूरी की। इन दोनों ने मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में सभी आवेदनों की जांच और इंटरव्यू लेने के बाद, आपसी सहमति से रमेश पोवार का नाम इस पद के लिए चुना है।

भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं रमेश पवार

रमेश पावर की बात करें तो उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले थे। इसके बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कई बड़े पदों पर काम किया, जिसमें भारतीय महिला टीम, मुंबई और गुजरात के हेड कोच के अलावा बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी शामिल है। भारतीय महिला टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीम को एशिया कप का खिताब और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल दिलाया था।

सेलेक्शन कमिटी की अगुवाई करेंगे प्रज्ञान ओझा

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम की नए सेलेक्शन कमिटी की कमान अब प्रज्ञान ओझा के हाथों में होगी। उनके साथ इस टीम में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस पूरी सेलेक्शन कमिटी का मुख्य काम टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनना और मैच के हिसाब से सही टीम कॉम्बिनेशन तैयार करना है। अब ओझा की अध्यक्षता वाली इस कमेटी पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सही और निष्पक्ष फैसले लेने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

BCCI ने की चीफ सेलेक्टर की तारीफ

बीसीसीआई ने इस दौरान अपने पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के काम की जमकर तारीफ की है। बोर्ड ने उनके लगन, मेहनत और योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। अगरकर को जुलाई 2023 में चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया और उनके कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत बड़ी सफलताएं हासिल कीं। इस दौरान भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी, दो एशिया कप और लगातार दो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीते।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर गिरी गाज

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर गिरी गाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us