• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सूर्यांश शेंडगे वनडे टीम के लिए प्रबल दावेदार

sports_master by sports_master
October 14, 2026
in क्रिकेट
0
सूर्यांश शेंडगे वनडे टीम के लिए प्रबल दावेदार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के खत्म होने के ठीक बाद न्यूजीलैंड के लंबे दौरे के लिए रवाना होना है जहां उनको 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज मेजबान टीम के खिलाफ खेलनी है।

बीसीसीआई की तरफ से अभी सिर्फ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया गया है, जिसमें सभी की नजरें वनडे और टेस्ट सीरीज के स्क्वाड को लेकर भी टिकी हुई हैं। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के दौरे पर 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके खत्म होने के बाद 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी तैयारी के लिए अधिक समय नहीं मिलने की स्थिति में वनडे स्क्वाड में कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री देखने को मिल सकती है, जिसमें एक नाम 23 साल के सूर्यांश शेडगे का सबसे आगे चल रहा है जिनको अब तक टी20 इंटरनेशनल में ही खेलने का मौका मिला है।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज में सूर्यांश ने किया शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड ने टी20 और वनडे दोनों सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी बीसीसीआई की तरफ से टेस्ट और वनडे सीरीज का ऐलान किया जाना बाकी है। सूर्यांश शेडगे को लेकर बात की जाए तो मुंबई के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी को न्यूजीलैंड दौरे के लिये भारतीय वनडे टीम में चुना जा सकता है जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिस्ट-ए सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 23 साल के सूर्यांश शेडगे ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले थे और हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी की थी। सूर्यांश ने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनौपचारिक वनडे सीरीज में बल्ले और गेंद से प्रभावित किया। समाचार एजेंसी पीटीआई पर बीसीसीआई के एक सूत्र ने दिए बयान में सूर्यांश को लेकर कहा कि वनडे टीम में शेडगे के चुने जाने की प्रबल संभावना है क्योंकि टेस्ट सीरीज में चौथे तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी की अहम भूमिका होगी। रेड्डी सारे वनडे नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी करनी है।

अब तक ऐसा रहा है सूर्यांश शेडगे का लिस्ट-ए में रिकॉर्ड

सूर्यांश शेडगे जिनको तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक खेलने का मौका मिला और अब उनकी वनडे में एंट्री की संभावना काफी प्रबल दिख रही है, तो उस स्थिति में उनके लिस्ट-ए का रिकॉर्ड देखा जाए तो सूर्यांश ने 18 मैच खेले हैं। इसमें बल्ले से सूर्यांश ने 18 लिस्ट-ए मैचों में 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 22.46 के औसत से 337 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो सूर्यांश ने 27.31 के औसत से 16 विकेट हासिल किए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
एक मैच में 500 से ज्यादा रन, वेस्टइंडीज ने किया ‘असंभव’ रनचेज

हैदराबाद में टिकटों की कालाबाजारी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us