• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

किसी स्तर पर आपको कुछ अनुभव की भी जरूरत होती है और भुवनेश्वर काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं

sports_master by sports_master
October 8, 2026
in क्रिकेट
0
किसी स्तर पर आपको कुछ अनुभव की भी जरूरत होती है और भुवनेश्वर काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं

 Ranchi . भारतीय क्रिकेट टीम अभी घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला उनको रांची के स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेलना है। इस मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने लंबे समय के बाद टी20 टीम में वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया।

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना होना है जहां उनको सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है और उसमें भुवनेश्वर कुमार को भी जगह मिली है, जिसको लेकर बैटिंग कोच ने रांची टी20 मैच से पहले पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि किसी स्तर पर आपको कुछ अनुभव की भी जरूरत होती है और भुवनेश्वर काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं।

आप अनुभव को मात नहीं दे सकते हैं

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक से जब उनके कमबैक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि उनको किस खिलाड़ी को चुनना है, लेकिन मैं आपको अपनी सोच के आधार पर जवाब दे सकता हूं। इंग्लैंड में जब बुमराह आसपास नहीं थे और बहुत सारे युवा गेंदबाज खेल रहे थे तो मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि आप अनुभव को मात नहीं दे सकते। युवा गेंदबाज अच्छे हैं वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका चयन हो रहा है, लेकिन किसी स्तर पर आपको कुछ अनुभव की भी जरूरत होती है। यह एक कारण हो सकता है। दूसरी बात यह है कि भुवनेश्वर पिछले दो आईपीएल सीजन में काफी अच्छा कर रहे हैं। इसलिए चयनकर्ताओं ने सोचा होगा कि न्यूजीलैंड की हालात और बाकी चीजों के लिए, निश्चित तौर पर वह अच्छा कर रहे हैं और हमें कुछ अनुभव की जरूरत है। मुझे लगता है कि इसलिए उन्होंने उन्हें चुना होगा।

मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर भी कोटक ने दिया जवाब

टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद अब फैंस की नजरें मोहम्मद शमी के कमबैक को लेकर भी टिकी हुई हैं, जिसको लेकर भी बैटिंग कोच सितांशु कोटक से सवाल पूछा गया। उन्होंने इसके जवाब में कहा कि सबसे पहले मैं चयनकर्ता नहीं हूं इसलिए मेरे लिए आपको यह बताना मुश्किल है। लेकिन शमी भी खेल रहे हैं और वह भी अच्छा कर रहे हैं। अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि वह अच्छा कर रहे हैं और टीम को उनकी जरूरत है, तो किसी भी खिलाड़ी का चयन किया जा सकता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
यशस्वी जयसवाल बैटिंग के अलावा विकेटकीपिंग की भी कर रहे हैं प्रैक्टिस

यशस्वी जयसवाल बैटिंग के अलावा विकेटकीपिंग की भी कर रहे हैं प्रैक्टिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us