• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

यशस्वी जयसवाल बैटिंग के अलावा विकेटकीपिंग की भी कर रहे हैं प्रैक्टिस

sports_master by sports_master
October 8, 2026
in क्रिकेट
0
यशस्वी जयसवाल बैटिंग के अलावा विकेटकीपिंग की भी कर रहे हैं प्रैक्टिस

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जिनका साल 2026 में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला है उनके लिए आगामी न्यूजीलैंड का दौरा काफी अहम रहने वाला है।

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और ऐसे में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज स्विंग कंडीशन में यशस्वी जायसवाल की काफी कड़ी परीक्षा होगी। इसकी तैयारियों को लेकर जायसवाल कीवी दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई की टीम से पहले मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे जहां उनके पास अपनी तैयारी को और भी पुख्ता करने का शानदार मौका रहने वाला है। वहीं इसी बीच जायसवाल की ट्रेनिंग को लेकर मुंबई रणजी कप्तान सिद्धेश लाड ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि जायसवाल बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें वह आगामी रणजी सीजन से पहले इस स्किल पर खुद को परख रहे हैं। बता दें कि मुंबई ने कुछ दिन पहले आगामी रणजी सीजन के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया था जिसमें उन्होंने सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं किया।

जायसवाल अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं

मुंबई की टीम को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सीजन में अपना पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में 11 अक्टूबर से चंडीगढ़ की टीम के खिलाफ खेलना है, जिसमें यशस्वी जायसवाल मैदान पर दिखने वाले हैं, हालांकि न्यूजीलैंड दौरे के चलते जायसवाल दूसरे मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यशस्वी जायसवाल की तैयारी को लेकर मुंबई रणजी टीम के कप्तान सिद्धेश लाड ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए अपने बयान में बताया कि जायसवाल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो वह इसके आदी हो जाएंगे।

जायसवाल ने करीब 10 ओवर्स तक प्रैक्टिस मैच में की विकेटकीपिंग

यशस्वी जायसवाल जिनकी गिनती मौजूदा समय बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में की जाती है उन्होंने रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान करीब 10 ओवर तक विकेटकीपिंग की थी। ऐसे में यह माना जा सकता है कि यशस्वी जायसवाल जो अक्सर नेट्स में लेग स्पिन गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं वह खुद को अब एक बैकअप विकेटकीपर के तौर पर तैयार कर रहे हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रवि शास्त्री ने अरसे बाद तोड़ी चुप्पी

रवि शास्त्री ने अरसे बाद तोड़ी चुप्पी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us