• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

यशस्वी ने यश के विपरीत किया काम,हो सकती है कार्रवाई

sports_master by sports_master
August 23, 2026
in क्रिकेट
0
यशस्वी ने यश के विपरीत किया काम,हो सकती है कार्रवाई

भारत और श्रीलंका के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे का आगाज 23 अगस्त से हो गया जो कोलंबो के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन के खेल में उस समय माहौल गर्मा गया जब टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से उलझ गए।

यशस्वी और असिथा के बीच जहां तीखी बहस देखने को मिली तो वहीं भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज के हेलमेट का संपर्क श्रीलंकाई गेंदबाज के माथे से हो गया। अब इस घटना को लेकर यशस्वी जायसवाल को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का सामना करना पड़ सकता है जिसमें उनपर कार्रवाई का खतरा भी अब मंडरा रहा है। जायसवाल ने कोलंबो टेस्ट में पारी की अच्छी शुरुआत की थी जिसमें वह अपने अर्धशतक से ठीक पहले 45 के निजी स्कोर पर असिथा की गेंद पर बोल्ड हो गए थे।

जायसवाल को शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए था
यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई इस कहासुनी को लेकर पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार उनका बचाव करने के साथ कहा कि यह घटना जोश में हुई हो सकती है,लेकिन उन्होंने कहा कि जायसवाल को प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए था। मुझे लगता है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जायसवाल से कुछ कहा होगा और यह घटना उस समय के जोश में हो गई होगी। हालांकि इसके बावजूद यशस्वी को फर्नांडो के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था, लेकिन जब आप उस समय के जोश में होते हैं तो ऐसा हो जाता है।

श्रीलंका ने मैच रेफरी पर छोड़ा मामला

कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन हुई इस घटना को लेकर हर कहीं चर्चा देखने को मिली जिसमें श्रीलंका की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए उनके गेंदबाजी कोच रयान वान नीकर्क ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर गौर करना मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट का काम है। मैं इसे मैच रेफरी के निर्णय के लिए छोड़ता हूं। बता दें कि अगर जायसवाल को दोषी पाया जाता है तो लेवल एक के उल्लघंन के लिए उन्हें आधिकारिक फटकार से लेकर मैच फीस के 50 प्रतिशत तक का जुर्माना लग सकता है और उनके खाते में एक या दो डिमेरिट प्वाइंट जुड़ सकते हैं।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
एशियन क्रिकेट काउंसिल में साथ दिखे राजीव शुक्ला और मोहसिन नकवी, लिए गए कई बड़े फैसले

एशियन क्रिकेट काउंसिल में साथ दिखे राजीव शुक्ला और मोहसिन नकवी, लिए गए कई बड़े फैसले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us