नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम एक साथ ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, पहली नज़र में खेल और शिक्षा जगत की इन दो अलग-अलग हस्तियों का आपस में कोई सीधा संबंध नहीं दिखता, लेकिन नेटिजन्स और सोशल मीडिया यूजर्स के अनोखे मीम्स ने दोनों को एक ही धागे में पिरो दिया है।
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ छात्रों का गुस्सा और प्रदर्शन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ देश भर के छात्र संगठनों और विपक्षी दलों का विरोध तेज हो गया है। देश की शिक्षा व्यवस्था में खामियों, पेपर लीक विवादों और प्रशासनिक सुधारों की मांग को लेकर छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
इसी बीच हेड कोच गौतम गंभीर क्रिकेट फैंस के निशाने पर हैं। भारतीय टीम के हालिया दौरों में हुए लचर प्रदर्शन और विवादित फैसलों से फैंस बेहद निराश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की आलोचना करते हुए गंभीर से पद छोड़ने या इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।सोशल मीडिया यूजर्स ने देश के दो सबसे बड़े क्षेत्रों, छात्रों का भविष्य (शिक्षा) और फैंस के जुनून (क्रिकेट) को आपस में जोड़ दिया है। नेटिजन्स मीम्स के जरिए यह तीखा व्यंग्य कर रहे हैं कि देश में इस समय दो ही सबसे बड़े मुद्दे गरमाए हुए हैं, एक तरफ छात्र शिक्षा मंत्री से नाराज हैं, तो दूसरी तरफ क्रिकेट फैंस हेड कोच से। फैंस मीम्स के जरिए कहना चाह रहे हैं कि दोनों में से पहले कौन इस्तीफा देता है।


