• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Asian Games 2026: खेल के साथ खाने की भी ट्रेनिंग, एशियन गेम्स से पहले भारतीय एथलीट्स की खास तैयारी

एशियन गेम्स का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में जापान में होना है। इसके लिए भारतीय एथलीट खेल के साथ ही फूड की भी ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने जापानी खाना खाने की आदत डाली जा रही है।

sports_master by sports_master
July 24, 2026
in क्रिकेट
0
Asian Games 2026: खेल के साथ खाने की भी ट्रेनिंग, एशियन गेम्स से पहले भारतीय एथलीट्स की खास तैयारी

बेंगलुरू: ‘एवाकाडो और खीरे की सुशी’, ‘जापानी मछली हामाची’, ‘नूडल्स या जापानी रोल’। जापान के ये पारंपरिक व्यंजन इन दिनों भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरू केंद्र में खिलाड़ियों को परोसे जा रहे हैं ताकि जापान में होने वाले एशियाई खेलों से पहले वहां के खान पान से वे वाकिफ हो सकें। साई के नेताजी सुभाष दक्षिण केंद्र के कार्यकारी शेफ जयराज ने को बताया, ‘एशियाई खेल जापान में होने हैं और हमारे खिलाड़ियों को वहां खाने में तकलीफ नहीं होनी चाहिये। इसी वजह से हमने अपने मेनू में जापानी व्यंजन शामिल किये हैं।’

ओलंपिक के दौरान दिक्कत हुई थी

सेना में शेफ रह चुके जयराज को अबु धाबी में भी काम करने का अनुभव है। उन्होंने कहा कि तोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कुछ खिलाड़ियों को खाने की दिक्कतों का सामना करते देखकर जापानी खाने को मेनू में शामिल करने का विचार आया।

उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ियों को तोक्यो और पेरिस में खाना पसंद नहीं आया। हमें फ्रांस में पैरालम्पिक में 1800 एनर्जी बार भेजने पड़े। अब वे जापान जा रहे हैं तो हमें लगा कि जापानी व्यंजनों की उन्हें आदत हो जाये ताकि वहां कोई दिक्कत नहीं हो। खेलगांव में मिलने वाले खाने जैसा तो नहीं है लेकिन हमने 90 प्रतिशत वैसा ही रखने की कोशिश की है।’
एथलीट्स को कॉन्टिनेंटल खाना मिल रहा

जयराज ने कहा, ‘पिछले डेढ साल से हम हफ्ते में दो बार कॉन्टिनेंटल खाना दे रहे हैं। इससे खिलाड़ी अलग अलग खान-खान के अनुरूप आसानी से ढल सकते हैं। पिछले साल हॉकी टीम चिली दौरे पर गई थी, तब भी हमने यही किया था।’

खिलाड़ियों को दाल चावल, सब्जी रोटी से अलग खाने के लिए मनाना कितना कठिन था, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में यह मुश्किल था लेकिन हमें लगा कि सीधे बदलाव मुश्किल है। इसलिये हमने जापानी हाई टी के साथ शुरूआत की और फिर मीठा देना शुरू किया। इसके बाद लंच और डिनर से पहले स्नैक्स दिये। इसके बाद सुशी या साशिमी जैसा मुख्य खाना देना शुरू किया।’

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साल में इतनी बार कर दिया एक ही कारनामा

टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साल में इतनी बार कर दिया एक ही कारनामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us