• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

चोटिल विराट की जगह के हैं चार दावेदार

sports_master by sports_master
June 4, 2026
in क्रिकेट
0
चोटिल विराट की जगह के हैं चार दावेदार

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज से ठीक पहले एक बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

इस खबर ने टीम मैनेजमेंट की चिंताओं को बढ़ा दिया है क्योंकि भारतीय टीम इस सीरीज के जरिए साल 2027 में होने वाले पचास ओवरों के वर्ल्ड कप की तैयारियों का खाका तैयार करने वाली थी। ऐसे में मैनेजमेंट को विराट कोहली की जगह लेने के लिए एक तगड़े रिप्लेसमेंट की जरूरत होगी। आगे ऐसे ही 4 खिलाड़ियों का नाम दिया है, जो इस सीरीज में विराट की जगह ले सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल

विराट की जगह मुख्य स्क्वाड में शामिल होने के सबसे बड़े दावेदार बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में वे टीम का हिस्सा तो थे लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पाया था। जायसवाल ने अपना पिछला वनडे मैच 6 दिसंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था जिसमें उन्होंने 116 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

साई सुदर्शन

गुजरात टाइटंस के लिए इस साल रनों का अंबार लगाने वाले बी साई सुदर्शन भी सेलेक्टर्स की रडार पर हैं। सुदर्शन ने साल 2023 में भारत के लिए खेलते हुए 3 वनडे मैचों में दो हाफ सेंचुरी के दम पर 127 रन बनाए थे। उनके पक्ष में सबसे मजबूत दलील उनका आईपीएल 2026 का प्रदर्शन है जहां वे 722 रन बनाकर टूर्नामेंट के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे और इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी के लिए 1 शतक और 8 अर्धशतक भी जड़े।

देवदत्त पडिक्कल

कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी घरेलू सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत इस रेस में बने हुए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 एडिशन में केवल 9 मुकाबलों में 725 रन ठोककर अपनी क्लास दिखाई थी। पडिक्कल को पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय दल में जगह दी जा चुकी है। हालांकि उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी सीमित ओवरों का मुकाबला जुलाई 2021 में श्रीलंका के दौरे पर खेला था लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनकी वनडे क्रिकेट में वापसी की राह खुल सकती है।

रजत पाटीदार

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अपनी कप्तानी में लगातार दूसरा खिताब जिताने वाले रजत पाटीदार भी इस रेस में हैं। पाटीदार ने इस सीजन में न केवल बेहतरीन कप्तानी दिखाई बल्कि 190 से ऊपर के हैरान करने वाले स्ट्राइक रेट से 501 रन भी कूटे। पाटीदार की खास बात यह है कि वे स्पिन और पेस दोनों को बखूबी खेलते हैं जिससे भारतीय मिडिल ऑर्डर को कोहली की गैरमौजूदगी में एक भरोसेमंद और तेजी से रन बनाने वाला बल्लेबाज मिल सकता है।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऋषभ पंत को आड़े शॉट्स नहीं खेलने की सलाह

ऋषभ पंत को आड़े शॉट्स नहीं खेलने की सलाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us