• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल, IPL 2026 के बाद दोगुनी की अपनी फीस

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड एंडोर्समेंट फीस आईपीएल 2026 के बाद दोगुनी होकर 1.5 से 2 करोड़ रुपये प्रति डील पहुंच गई है। सीजन में 776 रन और 237.30 के स्ट्राइक-रेट के साथ ऑरेंज कैप और MVP जीतने वाले वैभव के लिए ब्रेंड्स लाइन लगाकर खड़े हैं।

sports_master by sports_master
June 2, 2026
in क्रिकेट
0
वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल, IPL 2026 के बाद दोगुनी की अपनी फीस

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का सीजन समाप्त हो चुका है, लेकिन इस सीजन में जिस एक नाम ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह है राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी।

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दिग्गजों को हैरान करने वाले इस वंडरकिड का जलवा अब सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉपोरेट और एडवर्टाइजमेंट की दुनिया में भी उनकी ब्रांड वैल्यू रॉकेट की रफ्तार से ऊपर भाग रही है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में मचाए गदर के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ब्रांड एंडोर्समेंट फीस को लगभग दोगुना कर दिया है।

776 रन और 237 का स्ट्राइक-रेट, रिकॉर्ड्स ने बदला वैभव का भाग्य

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का अंत 16 पारियों में 776 रनों के साथ किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 237.30 का रहा, जिसने टी20 क्रिकेट में पावर-हिटिंग की नई परिभाषा तय कर दी। इन चमत्कारी आंकड़ों की बदौलत उन्होंने न केवल ऑरेंज कैप जीती, बल्कि सीजन के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब भी अपने नाम किया। वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स के साथ 1.10 करोड़ रुपये के सालाना कॉन्ट्रैक्ट पर मौजूद वैभव को अपनी आईपीएल सैलरी में बड़े बदलाव के लिए शायद एक और साल का इंतजार करना पड़े, लेकिन विज्ञापन की दुनिया ने उन पर पैसों की बारिश अभी से शुरू कर दी है।

1 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ हुई फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले वैभव प्रति ब्रांड डील के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे। उन्होंने कॉम्प्लान और रेड बुल जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ इसी प्राइस रेंज में डील साइन की थी। आईपीएल से पहले वैभव ने कुछ ब्रांड्स के साथ करीब 1 करोड़ रुपये की रेंज में डील की थी, लेकिन अब उनकी एंडोर्समेंट फीस बढ़कर 1.5 से 2 करोड़ रुपये प्रति डील हो गई है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब कई अन्य बड़े ब्रांड्स उन्हें साइन करने के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं।

क्या आईपीएल ऑक्शन में लगेगी 30 करोड़ की बोली?

क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि यदि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में कभी आईपीएल के मेगा ऑक्शन के बाजार में उतरते हैं, तो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और उम्र को देखते हुए उन पर 30 करोड़ रुपये तक की ऐतिहासिक बोली लग सकती है। फिलहाल, उनके ब्रांड पोर्टफोलियो को उनके माता-पिता संभाल रहे हैं, जिसमें उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भी पूरी मदद कर रही है।

 

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सूर्य के चारों ओर मंडराया बादल

सूर्य के चारों ओर मंडराया बादल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us