• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जम्मू कश्मीर के नबी नेट बॉलर से टीम इंडिया तक पहुंचे

sports_master by sports_master
June 2, 2026
in क्रिकेट
0
जम्मू कश्मीर के नबी नेट बॉलर से टीम इंडिया तक पहुंचे

नईदिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बीसीसीआई ने पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। अब मैच से ठीक चार दिन पहले अचानक से एक और खिलाड़ी की एंट्री की गई है। पता चला है कि उसे नेट बॉलर के तौर पर शामिल किया गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या उसे पहली बार भारतीय टीम से खेलने का मौका मिल पाएगा। ये खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के औकिब नबी हैं। जिन्होंने पिछले कुछ वक्त में कमाल का प्रदर्शन किया है। 

भारत के लिए औकिब नबी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी की भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में एंट्री हो गई है। हालांकि कोई खिलाड़ी बाहर नहीं किया गया है, नेट बॉलर के रूप में आए हैं। इस टेस्ट मैच में हर्षित राणा और आकाश दीप नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि वे चोटिल हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। साथ ही जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। टीम में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हैं। ऐसे में क्या उन्हें भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

अजीत अगरकर ने नबी की एंट्री पर क्या कहा

इस बीच टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा है कि टीम में जिन खिलाड़ियों को चुना गया है, वो तो हैं ही, साथ ही अब औकिब नबी भी नए खिलाड़ी के तौर पर आए हैं। अगरकर ने कहा कि नबी ने जम्मू कश्मीर की ओर से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी और बाकी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

रणजी ट्रॉफी में नबी ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन

औकिब नबी ने पिछले ही साल रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 17 पारियों में 60 विकेट लेकर खलबली सी मचा दी थी। इस दौरन उनका औसत 12.60 का रहा था। जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में औकिब नबी की बड़ी भूमिका रही थी। तभी से उनकी चर्चा होने लगी थी। जब भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया तो औकिब का नाम इसमें नहीं ​था। इसके बाद लगातार उन्हें टीम में लिए जाने की मांग की जा रही थी। अब इंतजार उनके डेब्यू का है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल, IPL 2026 के बाद दोगुनी की अपनी फीस

वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल, IPL 2026 के बाद दोगुनी की अपनी फीस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us