• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अब क्रिकेटर स्मार्ट सनग्लास नहीं पहन सकेंगे

sports_master by sports_master
May 29, 2026
in आईपीएल 2026
0
अब क्रिकेटर स्मार्ट सनग्लास नहीं पहन सकेंगे

आईपीएल के इस सीजन में अब केवल दो ही मैच और बचे हैं। आज शाम यानी शुक्रवार को क्वालीफायर 2 खेला जाएगा, इसके बाद रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। आरसीबी की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, आज जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में जाएगी। इस बीच अचानक बीसीसीआई की ओर से टीमों और मैच अधिकारियों के लिए एक नया फरमान जारी किया गया है। दरअसल मैच के दौरान अब स्मार्ट सनग्लास नहीं पहने जा सकेंगे, इस पर रोक लगा दी गई है। 

स्मार्ट सनग्लास के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक

इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान मैच अधिकारी और खिलाड़ी अब स्मार्ट सनग्लास का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसा बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट की ओर से दिए गए सुझाव के बाद किया गया है। इस बारे में एक एडवाइजरी टीमों को जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि कुछ कंपनियां प्लेयर्स और सपोर्ट स्टॉफ को स्मार्ट सनग्लास दे रही हैं। दरअसल ये स्मार्ट सनग्लास एडवांस्ड कम्यूनिकेशन फीचर्स से लैस होते हैं। इसमें लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट मैसेज भेजना और पाना आसान होता है। इतना ही नहीं, ये मोबाइल डाटा और वाईफाई से लैस होते हैं। इनके जरिए कॉलिंग भी की जा सकती है। इसलिए मैच के दौरान इन्हें नहीं पहना जा सकेगा।

फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए थे राजस्थान रॉयल्स के अधिकारी

आपको याद दिला दें कि राजस्थान रॉयल्स के रोमी भिंडर एक मैच के दौरान डगआउट में बैठकर फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए थे। वे कैमरे में कैद हो गए थे। इसके बाद उन पर एक लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई और साथ ही चेतावनी भी दी गई थी। अब कहा गया है कि जब खिलाड़ी मैच के लिए जाएंगे तो अपने फोन के साथ स्मार्ट सनग्लास भी जमा करेंगे। जो भी इसे नहीं मानेगा, उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

पहले भी सख्त नियम जारी कर चुका है बीसीसीआई

इससे पहले भी इस तरह की खबरें आई ​थी कि कुछ प्लेयर्स के परिवार वाले और जान पहचान वाले होटल तक पहुंच जा रहे थे। इससे हनी ट्रेपिंग का खतरा बन गया था। इसकी जानकारी के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही ​खिलाड़ी बिना परमीशन के देर रात कहीं जा नहीं पाएंगे, ये भी कहा गया था। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि क्या कहीं पर किसी और नियम का उल्लंघन हुआ है, लेकिन बीसीसीआई अपनी ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने में लगी है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हार्दिक पंड्या की कप्तानी रहेगी या जाएगी ?

हार्दिक पंड्या की कप्तानी रहेगी या जाएगी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us