• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हार्दिक पंड्या की कप्तानी रहेगी या जाएगी ?

sports_master by sports_master
May 29, 2026
in आईपीएल 2026
0
हार्दिक पंड्या की कप्तानी रहेगी या जाएगी ?

हार्दिक पांड्या के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। अभी आईपीएल का ये सीजन चल रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस का सफर बहुत पहले ही समाप्त हो गया था। हार्दिक की कप्तानी में उतरी टीम कभी भी प्लेऑफ की दावेदारी पेश नहीं कर पाई। इस बीच खबर आ रही है कि जल्द ही टीम मैनेजमेंट की ओर से बड़ा फैसला ​लिया जा सकता है। पता चला है कि हार्दिक पांड्या से कप्तानी छीनी जा सकती है। 

इस साल मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में नौवें नंबर पर रही, केवल चार मैच जीते

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का ये सीजन बहुत खराब रहा। वैसे तो पिछले तीन सीजन से टीम कुछ नहीं कर पा रही है, लेकिन अब हालत ये हो गई है कि टीम अंक तालिका में काफी नीचे चली गई है। टीम ने इस साल जो 14 लीग मैच खेले, उसमें से केवल चार में ही उसे जीत मिली और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने आखिरी बार साल 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। तब रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे। इस बीच ट्रॉफी बिना जीते छह साल का वक्त गुजर गया है। आईपीएल से आगाज से लेकर अब तक टीम ने इतना लंबा सूखा काफी नहीं झेला है। इस बीच टीम में बड़े बदलाव की खबरें सामने आ रही हैं। इसकी शुरुआत कप्तानी से हो सकती है। पता चला है कि हार्दिक पांड्या से कप्तानी छीन ली जाएगी और किसी दूसरे खिलाड़ी को कमान दी जाएगी।

हार्दिक की जाएगी कप्तानी, टीम में जगह पर भी सवाल

टीम का सीजन तो बहुत पहले ही खत्म हो गया था। इसी बीच इस तरह की खबरें आनी शुरू हो गई थी कि टीम मैनेजमेंट अब और ज्यादा दिन तक हार्दिक को कप्तान नहीं बनाए रखना चाहता है। अब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट सामने आई है, इसमें कहा गया है कि अगले सीजन हार्दिक टीम की कप्तानी संभालेंगे, इसकी संभावना बहुत कम है। रिपोर्ट में टीम के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि टीम में उनकी जगह पर भी चर्चा की जाएगी। पता चला है कि आने वाले दिनों में कुछ बड़े बदलाव दिखाई दे सकते हैं।

टी20 क्रिकेट में आए बदलावों के हिसाब से ढल नहीं पाई मुंबई इंडियंस की टीम

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि टूर्नामेंट के दौरान कई मौके ऐसे भी आए, जब कोचिंग स्टाफ कुछ चाहता था, लेकिन उसे प्लेयर्स ने फॉलो नहीं किया। इससे भी बात बिगड़ी है। पता चला है कि आने वाले दिनों में टीम का काफी गंभीर निरीक्षण किया जाएगा, जो भी कमजोर कड़ी होगी, उस पर गाज गिरना करीब करीब तय है। कहा जा रहा है कि टीम ने पावरप्ले यानी पहले छह ओवरों का सही से इस्तेमाल नहीं किया, इसका असर भी टीम के प्रदर्शन पर पड़ा है। टी20 क्रिकेट जिस तरह से बदल रहा है, टीम अपने आप को उस हिसाब से ढाल नहीं पाई। इसी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा है।

टीम से रिलीज हो गए थे हार्दिक पांड्या फिर कप्तान बनकर की वापसी

मजे की बात ये है कि हार्दिक पांड्या को एक वक्त टीम ने रिलीज कर दिया था, लेकिन अचानक कुछ ही साल बाद उनकी वापसी होती है और रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें कप्तान बना दिया जाता है। साल 2022 में मुंबई ने उन्हें रिटेंशन के दौरान रिलीज कर दिया था। उसी साल गुजरात टाइटंस की नई टीम आई और उसने उन्हें कप्तान बना दिया। गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या ने पहली ही बार में आईपीएल का खिताब जीत लिया। इसके बाद अगले साल टीम फिर से फाइनल में पहुंची, हालांकि वहां उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से हाल का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम को उपविजेता बनने का गौरव जरूर मिला।

पिछले तीन साल में से केवल एक ही बार प्लेऑफ में पहुंची टीम

इसके बाद अचानक से हार्दिक पांड्या की साल 2024 में कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस में वापसी होती है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया जाता है। हालांकि हार्दिक की कप्तानी में टीम टॉप 4 तक भी नहीं पहुंच पाई और सीजन काफी खराब गया। इस दौरान जब भी मुंबई की टीम मैदान पर उतरी, हार्दिक को दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा। साल 2025 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ तक पहुंची, लेकिन फाइनल में खेलने से फिर से चूक गई। इस साल यानी 2026 में उसकी हालत और पतली रही, टीम ने 10 टीमों के टूर्नामेंट में नौवें नंबर पर फिनिश किया है।

आने वाले दिनों में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

अब जो खबर आ रही है, उसमें पता चला है कि जब मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट चर्चा के लिए बैठेगा, तब हार्दिक के भविष्य पर फैसला किया जाएगा। कप्तानी जाना तो करीब ​करीब तय बताया जा रहा है,​ विचार इस पर भी होगा कि क्या वे एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहेंगे या​ फिर उन्हें फिर से जाना होगा। हालांकि अभी कुछ भी पक्का नहीं है। आने दिनों में कुछ बड़े फैसलों की खबर सामने आ सकती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कप्तान गिल की शतक के सहारे गुजरात टाइटंस आईपीएल के फाइनल में

कप्तान गिल की शतक के सहारे गुजरात टाइटंस आईपीएल के फाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us