IPL 2026 LSG vs RR: IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 विकेट खोकर 159 रन बनाने में सफल रही। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2 विकेट चटकाए।
राजस्थान रॉयल्स के 159 रनों के जवाब में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। पहले ही ओवर से लखनऊ के बल्लेबाज गिरते चले गए। नतीजा ये हुआ कि पूरी टीम 18 ओवर मे 119 रनों पर ढेर हो हुई। इस तरह राजस्थान ने 40 रनों से बाजी मारते हुए सीजन की 5वीं जीत दर्ज की।


