• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, April 23, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

लगातार पराजय से ऋषभ पंत बेहद दुखी

sports_master by sports_master
April 23, 2026
in आईपीएल 2026
0
लगातार पराजय से  ऋषभ पंत बेहद दुखी

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखनऊ को अपने घर में एक और करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। IPL 2026 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 40 रनों से धूल चटाई। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में सबसे ज्यादा 55 रन का योगदान दिया। उन्हें हालांकि दूसरे छोर से किसी और का साथ नहीं मिला। रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन, जबकि नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

लखनऊ की टीम 160 रन का मामूली लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई और महज 119 रनोंं पर ढेर हो गई। टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। लखनऊ की अपने घर में ये लगातार 7वीं हार है। यही नहीं, इस सीजन पंत की टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

पंत के पास कोई जवाब नहीं

IPL 2026 में एक और करारी शिकस्त मिलने बाद कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के बल्लेबाजों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई जवाब नहीं है। हमारी बैटिंग ने हमें निराश किया है। एक टीम के तौर पर, एक ग्रुप के तौर पर हम निराश हैं। आपको जवाब अपने अंदर ही खोजने होंगे, बाहर नहीं। बैटिंग करते समय हम थोड़ा और समय ले सकते थे। इसके लिए कोई बहाना नहीं है। खुद उन्हें मिलाकर, हम मैच को और आगे तक ले जा सकते थे। एक बैटिंग ग्रुप के तौर पर हमें अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी।

पंत ने आगे कहा कि बॉलिंग की बात करें तो हमें इसमें कुछ पॉजिटिव बातें देखनी होंगी। हमें अपना सिर ऊंचा रखना होगा और जवाब अपने अंदर ही खोजने होंगे। उन्हें पूरा यकीन है कि हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में काफी दम है और हम अभी भी बाजी पलट सकते हैं।

KKR से 26 अप्रैल को सामना

गौरतलब है कि IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। लखनऊ की 7 मैचों में यह 5वीं हार है। टीम अब तक सिर्फ जीत दर्ज कर पाई है। LSG अब अपना अगला मैच 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया शानदार कीर्तिमान

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया शानदार कीर्तिमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us