RCB vs CSK Score: IPL 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। RCB ने इस मैच में चेन्नई को 43 रनों से हराया।
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाने में कामयाब रही। RCB के लिए देवदत्त पडिकक्ल और टिम डेविड ने अर्धशतक लगाया। पडिकक्ल ने 29 बॉल पर 50 रन बनाए। वहीं टिम डेविड ने 25 बॉल में 3 चौके और 8 छक्के की मदद से 70 रन की तूफानी पारी खेली। चेन्नई के गेंदबाज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। 251 रन के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चेन्नई के लिए इस मैच में सरफराज खान ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। वहीं प्रशांत वीर ने 29 बॉल में 43 रन की पारी खेली।


