• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव और यशस्वी के सहारे राजस्थान रॉयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

sports_master by sports_master
April 8, 2026
in आईपीएल 2026
0
वैभव और यशस्वी के सहारे राजस्थान रॉयल्स ने लगाई  जीत की हैट्रिक

गुवाहाटी.इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज की।

राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल के शानदार अर्धशतक और फिर घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई को 27 रनों से हराया।

बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ, जिसके चलते मैच 11-11 ओवर का करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता। हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल के धमाकेदार अर्धशतक की दम पर 150/3 रनों का स्कोर खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े।

राजस्थान रॉयल्स के स्कोर के जवाब में मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। मुंबई ने 46 रन पर ही अपने 5 विकेट खो दिए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश की लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बनाते हुए मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। 9 ओवर में 103 रन पर मुंबई के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। अगले 2 ओवर में भी बल्लेबाजों का आउट होने का सिलसिला जारी रहा और मुंबई की टीम 11 ओवर खत्म होने तक 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन ही बना सकी।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स अपने दूसरे मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने में सफल रही थी। रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान ने अहमदाबाद में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात टाइटंस को महज 6 रनों से मात दी थी।

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस ने सीजन का आगाज जीत से किया, लेकिन दूसरे मैच में जीत को लय को बरकरार नहीं रख सकी। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। मुंबई अब अपना अगला मुकाबला 12 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन RCB से अपने घर में खेलेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने के बेहद करीब

ऑरेंज कैप के रेस में यशस्वी टॉप पर, 15 साल के वैभव भी टॉप 5 में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us