• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

लखनऊ सुपर जॉइंट्स पांच विकेट से विजयी

sports_master by sports_master
April 5, 2026
in आईपीएल 2026
0
लखनऊ सुपर जॉइंट्स पांच विकेट से विजयी

SRH vs LSG Match IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 10वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ आईपीएल 2026 सीजन में अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब रहे। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर बनाया था।

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने पावरप्ले में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। वहीं 10 ओवर्स में 35 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे। इसके बाद नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने 5वें विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मुकाबले में लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। हेनरिक क्लासेन के बल्ले से इस मैच में 62 और नीतीश रेड्डी ने 56 रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दिग्वेश राठी और एम. सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट लिया।

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 37 के स्कोर पर मिचेल मार्श के रूप में गंवा दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ एडन माक्ररम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। माक्ररम के 45 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ ये मुकाबला कुछ समय के रोमांचक जरूर हो गया था, लेकिन ऋषभ पंत ने 68 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को 19.5 ओवर्स में जीत दिलाकर वापस लौटे। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 2 विकेट हासिल किए तो वहीं ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बेंगलुरु की चेन्नई पर सुपर जीत

बेंगलुरु की चेन्नई पर सुपर जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us