• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान में क्रिकेट ! जर्सी का उतरा रंग, गेंद ने भी बदला रंग

sports_master by sports_master
March 27, 2026
in क्रिकेट
0
पाकिस्तान में क्रिकेट ! जर्सी का उतरा रंग, गेंद ने भी बदला रंग

PSL 2026 Ball Colour Changed: पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज 26 मार्च से हुआ। सीजन का पहला मुकाबला हैदराबाद किंग्समेन और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया। सीजन के पहले ही मैच में पाकिस्तान की भद्द पिट गई है। मैच के दौरान जब हैदराबाद की टीम गेंदबाजी कर रही थी तब एक गजब का नजारा देखने को मिला। टी20 फॉर्मेट व्हाइट बॉल से खेला जाता है लेकिन इस मैच में गेंद अचानक सफेद से गुलाबी रंग की हो गई थी। इसको लेकर हैदराबाद के गेंदबाजों ने अंपायर से शिकायत की और इस मामले की जांच पड़ताल की गई।

PSL के दौरान जर्सी के रंग में रंगा गेंद

पूरे मामले को गंभीरता से देखने के बाद अंपायर को पता चला कि हैदराबाद की टीम ने जो जर्सी पहनी है उसका रंग गेंद पर चढ़ गया है। मतलब हैदराबाद की जर्सी की क्वालिटी इतनी खराब थी कि बीच मैच में उसका रंग उतरने लगा। जब प्लेयर्स ने गेंद को जर्सी पर रगड़ा तो जर्सी का रंग उस बॉल पर भी चढ़ गया। इस पूरे नजारे को देखने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और PSL का भी खूब मजाक बन रहा है। हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन खुद इस सबको देखकर हैरान थे।

गेंद के रंग बदलने को लेकर मार्नस लाबुशेन ने क्या कहा?

मैच खत्म होने के बाद मार्नस लाबुशेन ने गेंद के रंग बदलने को लेकर कहा कि दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायरों से कहा ये क्या हो रहा है? गेंद लाल है, शायद कपड़ों की वजह से है. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। मैं उम्मीद करता हूं कि अगले मैच तक इस तरह की दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा। अब देखना ये होगा कि अगले मैच में हैदराबाद की जर्सी की क्वालिटी में कितना सुधार होता है।

पहले मुकाबले में लाहौर को मिली बड़ी जीत

पीएसएल 2026 के पहले मैच की बात करें तो शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स की टीम ने 69 रनों से हैदराबाद किंग्समैन को हरा दिया। मैच में लाहौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 199 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए फखर जमां ने अर्धशतक लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समेन की टीम 20 ओवर में 130 रन बनाकर सिमट गई। अंत में उन्हें एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
निगाहें केवल आईपीएल के पहले मैच पर ही नहीं बारिश पर भी है

निगाहें केवल आईपीएल के पहले मैच पर ही नहीं बारिश पर भी है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us