• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऋषभ की कप्तानी रहेगी या जाएगी ?

sports_master by sports_master
March 26, 2026
in क्रिकेट
0
ऋषभ की कप्तानी रहेगी या जाएगी ?

लखनऊ। ऋषभ पंत को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आईपीएल 2026 के शुरू होने से तीन दिन पहले यानी बुधवार को सभी कप्तान एक साथ नजर आए और फोटो सेशन हुआ। इस दौरान कप्तान आपस में मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान ऋषभ पंत भी थे। उनके चेहरे से ऐसा नहीं लग रहा था कि कुछ नया होने वाला है। हालांकि खबरें आ रही थी कि पंत को एलएसजी की कप्तानी से हटाया जा सकता है। अब टीम के ओनर संजीव गोयन्का ने पूरी तस्वीर खुद ही साफ कर दी है। 

अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है एलएसजी की टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स की गिनती उन टीमों में होती है, जिन्होंने अभी तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीता है। टीम ने साल 2022 में ही इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू किया था। उस वक्त केएल राहुल प​हले कप्तान बने थे। इस 2025 के आईपीएल से पहले राहुल और एलएसजी की राहें अलग अलग हो गईं। इसके बाद पंत को कप्तानी दी गई। हालंकि पहला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा है, टीम पहल ही राउंड से बाहर हो गई। इसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि कहीं आईपीएल 2026 से पहले ऋषभ पंत को कप्तानी से हटा तो नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर खूब सुर्खियां बनी। अब आईपीएल के नए सीजन से दो दिन पहले टीम के ओनर संजीव गोयन्का ने खुद पूरी बात बता दी है।

संजीव गोयन्का ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

संजीव गोयन्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले उन्होंने ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर चल रही अटकलें पढ़ीं और मुस्कुरा दिया। इसके आगे गोयन्का ने लिखा है कि हमने एक-दूसरे के साथ इतना समय बिताया है कि हम उसके स्वभाव और लगन को अच्छी तरह जानते हैं। इसके बाद संजीव ने कप्तान ऋषभ पंत को नए सीजन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि  यह सीजन तुम्हारे लिए शानदार रहे, कैप्टन।

कैसा रहा है एलएसजी के लिए पिछला सीजन

इसका मतलब साफ है कि पंत को कप्तानी से हटाया नहीं जा रहा है, जो भी इस तरह की खबरें उड़ा रहा था, वे पूरी तरह से फर्जी हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने पिछले साल कुल मिलाकर 14 मुकाबले खेले, इसमें से छह में तो टीम जीती और आठ में हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए सीजन अच्छा नही गया था। अब एलएसजी के कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का ये दूसरा सीजन है। इसलिए उन पर नजर रहेगी। देखना होगा कि टीम कैसा खेल दिखाती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम अगले साल भारत आएगी

इस वजह से रद्द हुआ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us