• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इस वजह से रद्द हुआ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी

sports_master by sports_master
March 26, 2026
in आईपीएल 2026
0
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम अगले साल भारत आएगी

IPL 2026 Opening Ceremony: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक दो दिन बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है कि इस आईपीएल सीजन में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का फैसला किया है। इसका मतलब साफ है कि आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से पहले किसी तरह को कोई सेलिब्रेशन नहीं किया जाएगा।

पिछले साल चिन्नास्वामी के बाहर मची थी भगदड़

हर सीजन आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्टार एक्टर, सिंगर और डांसर परफॉर्म करते हैं। बोर्ड ने इस बार ये फैसला क्यों लिया है, आइए हम आपको बताते हैं। दरअसल साल 2025 में आरसीबी की टीम ने 17 सालों के सूखे को खत्म करते हुए पहला खिताब अपने नाम किया था। इस जीत का जश्न मनाने के लिए RCB ने चिन्नास्वामी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। जीत का जश्न मनाने के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची थी।

इस वजह से बीसीसीआई ने रद्द की ओपनिंग सेरेमनी

भगदड़ में 11 मासूम लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। इसको लेकर काफी बवाल मचा था। बीसीसीआई ने उस भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को ट्रिब्यूट देने के लिए इस बार आरसीबी की तरफ से ओपनिंग मैच से पहले मौन रखने का फैसला किया है तो वहीं स्टेडियम में 11 सीटें उनकी याद में हमेशा के लिए खाली रहेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक इस हादसे के चलते ही इस बार बीसीसीआई की तरफ से ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला लिया गया है। पिछले साल ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर किया गया था।

RCB और SRH के बीच खेला जाएगा IPL 2026 का पहला मैच

आईपीएल 2026 का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 28 मार्च को इस मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। बेंगलुरु जहां इस सीजन अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की नजरें इस सीजन अपने दूसरे खिताब पर होगी। RCB ने पिछले सीजन फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
युवा विकेटकीपर्स का मार्गदर्शन कर रहे हैं धोनी

युवा विकेटकीपर्स का मार्गदर्शन कर रहे हैं धोनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us