• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

10 महीनों से एक भी T20 मैच नहीं खेले हैं ये दो कप्तान

sports_master by sports_master
March 25, 2026
in आईपीएल 2026
0
10 महीनों से एक भी T20 मैच नहीं खेले हैं ये दो कप्तान

IPL 2026: IPL 2026 का सीजन कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार सभी 10 टीमों की कमान भारतीय खिलाड़ियों के हाथों में है। लेकिन इस बार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। दो टीमों के कप्तान पिछले 10 महीनों से एक भी T20 मुकाबला नहीं खेले हैं। ऐसे में उनकी फॉर्म और मैच फिटनेस को लेकर सवाल खड़े होना लाजिमी है। यह दो कप्तान हैं पंजाब किंग्स के धुरंधर श्रेयस अय्यर और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत।

अय्यर के पास शानदार मौका

श्रेयस अय्यर के लिए पिछला IPL सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। क्वालिफायर-2 में उनकी नाबाद 87 रनों की पारी आज भी फैंस को याद है। हालांकि, टीम खिताब जीतने से चूक गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी चोट ने उन्हें लंबे समय तक मैदान से दूर रखा। यही वजह रही कि वह T20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं बना सके।

आपको जानकर हैरानी होगी कि IPL 2025 के बाद से उन्होंने कोई भी प्रतिस्पर्धी T20 मैच नहीं खेला है। T20I मैच भी उन्होंने दिसंबर 2023 में खेला था। हालांकि, उन्होंने 6 फरवरी 2026 को नामीबिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेला था, लेकिन उस मैच की गिनती प्रतिस्पर्धी मुकाबले में नहीं होती है। अब अय्यर के सामने IPL 2026 की बड़ी चुनौती है और उनके लिए खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मंच भी है।

ऋषभ पंत को फॉर्म की तलाश

ऋषभ पंत के लिए पिछला IPL किसी बुरे सपने से कम नहीं था, जहां वह पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। हालांकि इसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी की और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की कप्तानी भी की। लेकिन चोटों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा, जिसके चलते उन्हें ODI टीम से भी बाहर होना पड़ा। आपको जानकर हैरानी होगी कि पंत ने जुलाई 2024 के बाद से कोई भी T20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। वहीं, IPL 2025 के बाद से वह किसी भी T20 मैच में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में IPL 2026 उनके लिए एक फ्रेश स्टार्ट जैसा होगा।

T20 जैसे फॉर्मेट में लगातार मैच खेलना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसमें टाइमिंग और मैच टेम्परामेंट अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में लंबे समय तक इस फॉर्मेट से दूर रहने वाले कप्तानों के लिए शुरुआत चुनौतीपूर्ण हो सकती है। हालांकि, अनुभव और क्लास के दम पर ये दोनों खिलाड़ी कभी भी मैच विनर साबित हो सकते हैं। IPL 2026 में जहां कई कप्तान शानदार फॉर्म में हैं, वहीं श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के सामने खुद को फिर से साबित करने की चुनौती है। अगर ये दोनों खिलाड़ी अपनी लय हासिल कर लेते हैं, तो उनकी टीमें टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर सकती हैं।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
22 साल की उम्र में आर्यमन बिरला ने क्रिकेट से लिया था संन्यास

22 साल की उम्र में आर्यमन बिरला ने क्रिकेट से लिया था संन्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us