• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

22 साल की उम्र में आर्यमन बिरला ने क्रिकेट से लिया था संन्यास

16,700 करोड़ रुपए में खरीदकर अब हैं आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिक

sports_master by sports_master
March 25, 2026
in क्रिकेट
0
22 साल की उम्र में आर्यमन बिरला ने क्रिकेट से लिया था संन्यास

Aryaman Birla: RCB के नए मालिक अब आर्यमन बिरला हैं। उन्होंने हाल ही में 16,700 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत देकर इस फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है।

RCB का मालिक बनने से पहले आर्यमन एक खिलाड़ी के तौर पर इस लीग का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही वो मध्य प्रदेश के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट भी खेल चुके हैं। लेकिन उनका क्रिकेट करियर सिर्फ 22 साल की उम्र में ही खत्म हो गया। सिर्फ 22 साल की उम्र में आर्यमन ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन ऐसा उन्होंने क्यों किया। जिस उम्र में कई खिलाड़ियों का करियर शुरू होता है, उस उम्र में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

22 साल की उम्र में आर्यमन बिरला ने क्यों लिया था संन्यास?

अब आप सभी के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आर्यमन बिरला ने क्यों 22 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया। तो आपको बता दें कि उन्होंने ये फैसला मेंटल हेल्थ की वजह से लिया था। बिरला ने 2019 में क्रिकेट छोड़ा था। उनके क्रिकेट से संन्यास मानसिक स्वास्थ्य की वजह से लिया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वो अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देना चाहते हैं और इसी कारण वह क्रिकेट से अनिश्चितकालीन समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। लेकिन इस ब्रेक के बाद वह कभी क्रिकेट के मैदान पर वापस नहीं लौटे और इससे दूर होते चले गए।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं आर्यमन

आईपीएल टीम के मालिक बनने से पहले आर्यमान बिरला एक प्लेयर के तौर पर इस लीग का हिस्सा रह चुके हैं। IPL 2018 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख में खरीदा था। हालांकि, वहां उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। IPL में आने से पहले वह मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू कर चुके थे। साल 2017 में उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। आर्यमान ने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच उड़ीसा के खिलाफ खेला था। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने अपना डेब्यू साल 2018 में हैदराबाद के खिलाफ किया था।

घरेलू क्रिकेट में कैसे हैं आर्यमन बिरला के आंकड़े

आर्यमन बिरला घरेलू क्रिकेट में सिर्फ दो साल एक्टिव रहे। इस दौरान वो आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल पाए। वहीं घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। आर्यमन ने मध्य प्रदेश के लिए सिर्फ 9 फर्स्ट क्लास और 4 लिस्ट ए मैच खेले थे। फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 27.60 की औसत से 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 414 रन बनाए। वहीं लिस्ट ए में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा, वहां उन्होंने 12.00 की औसत से सिर्फ 36 रन ही बनाए थे। अब वह आईपीएल में RCB के नए चेयरमैन की भूमिका में नजर आएंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

इंपैक्ट प्लेयर नियम रास नहीं आ रहा है कई कप्तानों को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us