• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहते हैं सुरेश अय्यर

sports_master by sports_master
March 21, 2026
in आईपीएल 2026
0
पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहते हैं सुरेश अय्यर

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के लिए जोरदार तैयारी कर रही है, पिछले सीजन उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करके फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस बीच आगामी सीजन के शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिताब जीतने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी टीम सीजन के शुरुआत से पहले किस चीज को सुधारने पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।

प्लेयर्स के साथ रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं श्रेयस अय्यर

अय्यर ने मोहाली में फ्रेंचाइजी की जर्सी के अनावरण समारोह में कहा कि यह वह समय है जब हम दो महीने तक एक परिवार की तरह रहते हैं। जितना अधिक समय हम साथ बिताते हैं, उतना ही हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं। यही वह समय है जब हम अपने बीच रिश्ते को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपना अधिकतर समय गेम रूम में फीफा और अन्य गेम खेलते हुए बिताते हैं। मैचों के लिए रणनीति आमतौर पर मैच से एक या दो दिन पहले बनती है, लेकिन मैदान के बाहर यह मजबूत रिश्ता हमें आखिर में बेहतर रिजल्ट हासिल करने में मदद करता है।

श्रेयस अय्यर की नजर आईपीएल ट्रॉफी पर

पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगा। अय्यर को उनके फैंस ने सरपंच साहब का उपनाम दिया है और वह जानते हैं कि उनसे काफी उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमसे काफी उम्मीद की जा रही है जो अच्छा भी है। मुझे चुनौती पसंद है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी हम मैदान में उतरें, हमें जीतना होगा। मेरी नजर ट्रॉफी जीतने पर है।

टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं श्रेयस अय्यर

अय्यर को हाल के दिनों में चोट से भी काफी परेशान रहे थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा कि चोट के बाद वापसी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। मेरा वजन लगभग सात किलो कम हो गया था और उसे वापस पाने में काफी मेहनत लगी। लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे खुशी है कि मैंने अपने जीवन के उस दौर को पार कर लिया है और मैं पूरी तरह फिट होकर टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां वापस आया हूं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इस आईपीएल में ऋषभ पंत का बैटिंग ऑर्डर बदलेगा

इस आईपीएल में ऋषभ पंत का बैटिंग ऑर्डर बदलेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us