• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इस आईपीएल में ऋषभ पंत का बैटिंग ऑर्डर बदलेगा

sports_master by sports_master
March 22, 2026
in आईपीएल 2026
0
इस आईपीएल में ऋषभ पंत का बैटिंग ऑर्डर बदलेगा

IPL 2026 की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस सीजन टीम के कप्तान ऋषभ पंत अपनी बैटिंग पोजीशन में बदलाव करते हुए नजर आएंगे। IPL 2026 में पंत नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए नजर आएंगे। ऋषभ के लिए आईपीएल का ये सीजन काफी अहम होने वाला है। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27.5 करोड़ में खरीदा था। लेकिन पिछले सीजन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके टी20 टीम में वापसी करना चाहेंगे ऋषभ पंत

ऋषभ के लिए पिछला आईपीएल सीजन भूलने योग्य रहा था लेकिन इस सीजन में अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह भविष्य में भारत की टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि पंत इस वक्त टीम इंडिया के टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं, इसके अलावा वह वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। भारत की टी20 टीम में एक से बढ़कर एक शानदार प्लेयर्स हैं, ऐसे में उन्हें टी20 टीम में वापसी करने के लिए इस आईपीएल सीजन में खास प्रदर्शन करना होगा।

टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर पंत ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आईपीएल के सूत्रों ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट और पंत दोनों इस बात से सहमत हैं कि उनके लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना उपयुक्त होगा। वह अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टी20 टीम में जगह बना सकते हैं। इस साल LSG के टॉप ऑर्डर में एडन मार्क्रम, मिचेल मार्श और पंत शामिल होंगे। पंत ने पिछले साल 133.17 के निराशाजनक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और उन्होंने केवल 269 रन बनाए जिसमें नाबाद 118 रन की एक पारी भी शामिल है। इस सीजन वह उससे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

IPL 2025 में पंत ने नंबर 4 पर की थी बैटिंग

पंत ने पिछले सीजन में अधिकतर समय नंबर 4 पर बल्लेबाजी की थी लेकिन तब वह आखिर के कुछ मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। हालांकि उस समय तक लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। पंत के तीसरे नंबर पर उतरने का मतलब होगा कि निकोलस पूरन को बल्लेबाजी क्रम में नीचे आना पड़ेगा। एलएसजी की टीम अभी लखनऊ में अपने घरेलू मैदान पर अभ्यास कर रही है। उसका पहला मैच एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम अगले साल भारत आएगी

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम अगले साल भारत आएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us