• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उठापटक

sports_master by sports_master
March 18, 2026
in क्रिकेट
0
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में उठापटक

दुबई।आईसीसी ने एक बार फिर से नई रैंकिंग जारी कर दी है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद ये दूसरी रैंकिंग है। हालांकि इस बीच टी20 इंटरनेशनल मैच ज्यादा नहीं हुए, इसलिए इसकी रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन वनडे में जरूरत उठापटक हुई है। पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान ने वनडे रैंकिंग में छलांग मारी है। वे अब टॉप 10 में एंट्री करने में कामयाब हो गए हैं। इससे कई बल्लेबाज लाइन से नीचे चले गए हैं। 

डेरिल मिचेल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

नई आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ​डेरिल मिचेल पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 840 की है। भारत के विराट कोहली 791 की रेटिंग के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 756 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर बने हुए हैं। भारत के ही रोहित शर्मा की रेटिंग 748 की है और वे नंबर 4 पर अभी मौजूद हैं। भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल 716 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम 684 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर हैं। वेस्टइंडीज के शे होप 679 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर हैं। आयरलैंड के हैरी ट्रेक्टर 679 है और वे भी नंबर सात पर ही हैं। भारत के केएल राहुल 664 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर हैं। अब उन्हीं की बराबरी पर पाकिस्तान के सलमान अली आगा भी आ गए हैं।

सलमान अली आगा ने मारी 9 स्थानों की छलांग

सलमान अली आगा टी20 में तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान संभालते हैं, लेकिन वनडे में शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में खेलते हैं। हाल ही में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच जो तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, उसमें तो पाकिस्तान को हर मिली, लेकिन सलमान अली आगा ने आखिरी वनडे में शतक लगाया था, इससे उन्हें जरूर फायदा मिल गया है। सलमान ने एक साथ 9 स्थानों की छलांग मारी है, इससे अब वे नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग भी राहुल के बराबर यानी 664 की हो चुकी है।

इन ​बल्लेबाजों को हुआ एक एक स्थान का नुकसान

पाकिस्तान के सलमान के आगे जाने से कई बल्लेबाज एक एक स्थान नीचे आ गए हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, ट्रेविस हेड, श्रेयस अय्यर, क्विंटन डिकॉक, कुसल मेंडिस, जो रूट, रचिन रवींद्र को एक एक स्थान नीचे आना पड़ा है। अब आने वाले कुछ ही दिन बाद वनडे मुकाबले ज्यादा खेले जाएंगे, इसलिए रैंकिंग में भी काफी बदलाव और उलटफेर देखने के लिए मिलेंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पिच का मिजाज /बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाज होंगे हावी ?

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो सकता है बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us