• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो सकता है बदलाव

sports_master by sports_master
March 18, 2026
in क्रिकेट
0
पिच का मिजाज /बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाज होंगे हावी ?

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए A+ कैटेगिरी को हटाने का फैसला लिया। इसमें पिछली बार A कैटेगिरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे। इसमें से कोहली और रोहित अब  जहां सिर्फ वनडे में खेल रहे हैं, तो वहीं रवींद्र जडेजा सिर्फ टेस्ट और वनडे में खेलते हैं। इसमें बुमराह ही एक खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट के लिए उपलब्ध हैं।

बीसीसीआई की तरफ से A+ प्लस कैटेगिरी में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे, जिसके बाद इसे हटाने की वजह से उन्हें बुमराह के चलते नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में फिर से बदलाव करना पड़ सकता है।

बुमराह को हो रहा है 2 करोड़ रुपये का नुकसान

बीसीसीआई ने A+ कैटेगिरी बनाते समय ये साफ कर दिया था कि उसमें सिर्फ तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को ही जगह मिलेगी, जिसमें शामिल प्लेयर को किसी एक फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में टॉप-10 का हिस्सा भी होना चाहिए। इस कैटेगिरी के खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह को ए कैटेगिरी में शिफ्ट कर दिया गया है जिसमें बीसीसीआई की तरफ से इसमें शामिल प्लेयर को सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह को हो रहे 2 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई बीसीसीआई कर सकता है क्योंकि वह तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने दिए बयान में कहा कि बोर्ड यह देख रहा है कि बुमराह के नुकसान की भरपाई किस तरह से की जा सकती है। बोर्ड इस बात को समझ रहा है कि उनकी फीस को 7 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ कर देना सही नहीं होगा। अभी कॉन्ट्रैक्ट के वैल्यूएशन में बदलाव किया जा सकता है। वहीं ऐसा ही कुछ मामला अक्षर पटेल के साथ भी है जो लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में अच्छा करने के साथ टेस्ट स्क्वाड का भी अहम हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें ग्रेड C में रखा गया है और इसमें प्लेयर्स को सालाना एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

अभी सालाना कॉन्ट्रैक्ट में मिलने वाले पैसों का नहीं हुआ खुलासा

साल 2025-26 के लिए बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को शामिल करने का ऐलान किया था, जिसमें इस बार हर कैटेगिरी में शामिल खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से कितना पैसा मिलेगा इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से खुलासा नहीं किया गया। ऐसे में बुमराह और अक्षर पटेल को लेकर सामने आई वेतन ढांचे में कमियों के बाद इसको लेकर बोर्ड की तरफ से जल्द ऐलान किया जा सकता है। बीसीसीआई ने इस बार ग्रेड A में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह दी थी। वहीं ग्रेड B में कुल 11 खिलाड़ी जबकि ग्रेड C में 16 खिलाड़ी शामिल थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा पर रहेंगी सबसे ज्यादा निगाहें

रोहित शर्मा पर रहेंगी सबसे ज्यादा निगाहें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us