• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

गजब क्रिकेट | टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में लेकिन इंग्लैंड का जवाब नहीं

sports_master by sports_master
March 6, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
गजब क्रिकेट | टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में लेकिन इंग्लैंड का जवाब नहीं

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से था। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन के बल्ले से 89 रनों की शानदार पारी ने अहम योगदान दिया। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में 246 रनों के स्कोर तक  पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसे इस मुकाबले में 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

अब खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से होगा।

पहले 6 ओवर्स में इंग्लैंड ने गंवा दिए तीन विकेट, बेथेल ने संभाला एक छोर

इंग्लैंड की टीम जब इस सेमीफाइनल मुकाबले में टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली। पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड को पहला झटका फिल साल्ट के रूप में लगा जो सिर्फ 5 के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से उनकी टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। इस तरह से इंग्लैंड ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर 38 के स्कोर तक अपने 2 अहम विकेट गंवा दिए थे। यहां जैकब बेथेल ने जोस बटलर का साथ तो दिया लेकिन पारी के छठे ओवर में बटलर 17 गेंदों में 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए, जिसमें पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन था।

बेथेल को मिला विल जैक्स का साथ, मुकाबला हुआ रोमांचक

पावरप्ले खत्म होने के साथ जैकब बेथेल ने काफी आक्रामक रुख अपनाया जिसमें उन्होंने एक छोर से लगातार बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए, इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने अपना चौथा विकेट 95 के स्कोर पर टॉस बैंटन के रूप में गंवा दिया जो 5 गेंदों में 17 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विल जैक्स ने जैकब बेथेल का शानदार तरीके से साथ देने के साथ पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 39 गेंदों में 77 रनों की शानदार साझेदारी करने के साथ इस मैच को पूरी तरह से रोमांचक बना दिया। विल जैक्स को पवेलियन भेजने में अक्षर पटेल का शानदार कैच ने अहम भूमिका निभाई, इंग्लैंड की टीम ने अपना पांचवां विकेट 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर 172 के स्कोर पर गंवाया। जैक्स इस मैच में 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलने के बाद अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे।

बुमराह की शानदार गेंदबाजी, टीम इंडिया ने पक्की की फाइनल में जगह

जैकब बेथेल ने विल जैक्स के आउट होने के बाद सैम करन के साथ मिलकर रन बनाने की गति को धीमे नहीं पड़ने दिया, लेकिन इसी दौरान जसप्रीत बुमराह जिन्होंने इस दौरान अपने 2 ओवर्स किए उसमें उनका कमाल देखने को मिला, जहां पर इंग्लैंड की टीम के दोनों ही बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने में कामयाब नहीं हो सके। सैम करन 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं जैकब बेथेल जिनके बल्ले से 48 गेंदों में 105 रनों की पारी देखने को मिली, वह आखिरी ओवर में जब इंग्लैंड को 6 गेंदों में जीत हासिल करने के लिए 30 रन बनाने थे, उसकी पहली गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की टीम इसके बाद 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी, जिसमें टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 रनों से अपने नाम किया। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 33 रन देने के साथ एक विकेट हासिल किया। हार्दिक पांड्या जहां इस मैच में 2 विकेट लेने में कामयाब रहे तो वहीं वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन का दिखा बल्ले से कमाल

इंग्लैंड के खिलाफ इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें संजू सैमसन का कमाल देखने को मिला जिनके दम पर टीम इंडिया 20 ओवर्स में 253 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। संजू सैमसन ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस मैच में 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे के बल्ले से 43 रनों की पारी देखने को मिली जबकि ईशान किशन ने 39 तो हार्दिक पांड्या 27 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
टीम इंडिया का एक्स फैक्टर कौन होगा ?

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का फाइनल तक का सफर कुछ ऐसा रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us