• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जिम्बाब्वे की धमाकेदार जीत

sports_master by sports_master
February 19, 2026
in टी-20 वर्ल्ड कप
0
जिम्बाब्वे की धमाकेदार जीत

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी टीमों का फैसला हो चुका है। वहीं ग्रुप स्टेज के कुछ मैच अभी खेले जा रहे हैं, जिसमें श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया।

इस मैच को जिम्बाब्वे की टीम ने 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ सुपर-8 से पहले धमाकेदार जीत दर्ज की है। मेजबान श्रीलंकाई टीम ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में काफी शानदार प्रदर्शन इस मैच में देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रनों का स्कोर बनाया था। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में पथुम निसांका ने 62 रन बनाए तो वहीं पवन रत्नायके के बल्ले से 44 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस और ग्रेमी क्रीमर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

जिम्बाब्वे की तरफ से टारगेट का पीछा करने उतरी उनकी ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को इस मुकाबले में शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 69 रनों की शानदार साझेदारी की। तदिवानाशे मारुमानी इस मैच में 34 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं ब्रायन बेनेट ने एक छोर से पारी को संभाले रखा जिसमें रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 29 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जिम्बाब्वे की टीम ने इस मुकाबले में अपना दूसरा विकेट 98 के स्कोर पर रयान बर्ल के रूप में गंवाया।

यहां से बल्लेबाजी करने उतरे जिम्बाब्वे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने ब्रायन बेनेट का बखूबी साथ देते हुए तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी करने के साथ इस मुकाबले में अपनी टीम की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया। सिकंदर रजा के बल्ले से इस मैच में 26 गेंदों में 45 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा ब्रायन बेनेट ने नाबाद 48 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को इस मुकाबले में जीत दिलाकर वापस लौटे। अब जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के मुकाबले खेलने भारत आएगी, जिसमें उसे अपना पहला मुकाबला 23 फरवरी को वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है, इसके बाद 26 फरवरी को भारतीय टीम के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर जबकि एक मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के स्टेडियम में मैच होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारतीय महिलाओं की एकतरफा जीत

भारतीय महिलाओं की एकतरफा जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us