• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने 10 ओवर में मैच जीता, सीरीज पर भी कब्जा

sports_master by sports_master
January 25, 2026
in Uncategorized
0
भारत ने 10 ओवर में मैच जीता, सीरीज पर भी कब्जा

गुवाहटी। : भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने T20I सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने गुवाहाटी में खेले गए तीसरी T20I मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से धूल चटाई। इस तरह भारत ने T20I सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बना सकी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 10 ओवर में 154 रनों का टारगेट हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। यानी 60 गेंद शेष रहते हुए ही भारत ने न्यूजीलैंड को धूल चटा दी। बता दें, टीम इंडिया की यह अपने घर में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए सबसे बड़ी T20I जीत है। इससे पहले भारतीय टीम की सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत बांग्लादेश के खिलाफ आई थी। उस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 49 गेंद शेष रहते हराया था।

अभिषेक और सूर्या ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों का अहम योगदान रहा। अभिषेक और सूर्यकुमार दोनों ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े। अभिषेक ने महज 14 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस तरह भारत की ओर से T20I क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बने। अभिषेक ने 20 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 शानदार छक्के जड़े। दोनों स्टार बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 104 रनों की तूफानी पार्टनरशिप हुई।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। ग्लेन फिलिप्स को छोड़कर किसी ने भी क्रीज पर टिकने की जहमत नहीं उठाई। फिलिप्स ने 48 रनों की पारी खेली। मार्क चैपमैन ने 32 और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल किया। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
MP ने 8 बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक को हराया:सारांश जैन प्लेयर ऑफ द मैच; सागर को 3 विकेट; डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ हारा

MP ने 8 बार की रणजी चैंपियन कर्नाटक को हराया:सारांश जैन प्लेयर ऑफ द मैच; सागर को 3 विकेट; डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ हारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us