• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

तीसरा t20 मैच आज, भारत सीरीज में आगे

sports_master by sports_master
January 25, 2026
in आईपीएल
0
तीसरा t20 मैच आज, भारत सीरीज में आगे

IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच 25 जनवरी को खेला जाएगा। ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया आज ही जीत की हैट्रिक लगाकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी के प्रयास में होगा। ऐसे में तीसरे टी20 मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि इस मुकाबले के दौरान बरसापारा स्टेडियम के पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

IND vs NZ: तीसरे टी20 के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। यहां की पिच पर बल्लेबाजों को बैटिंग करने में काफी मजा आता है, खासकर लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में। शुरुआती ओवरों में फास्ट बॉलर्स हल्की स्विंग और बाउंस का फायदा उठा सकते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच और सपाट होती चली जाएगी। ऐसे में बैट्समैन के लिए स्ट्रोक खेलना आसान हो जाएगा। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड होने के कारण यहां रन तेज गति से बनते हैं। बीच के ओवरों में स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकता है लेकिन शाम के मैचों में ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। यहां दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों को फायदा मिलता है। टॉस जीतकर यहां कोई भी कप्तान पहले बॉलिंग का ऑप्शन चुन सकता है।

बरसापारा स्टेडियम का कैसा रहा है रिकॉर्ड?

भारतीय टीम ने गुवाहाटी के इस मैदान पर अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया को दो मैचों में जीत मिली, एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच का नतीजा नहीं निकला है। इस मैदान का पहली पारी में औसत स्कोर 161 रन है। वहीं दूसरी पारी में यह घटकर 153 हो जाता है। टी20 इंटरनेशनल में यहां का हाईएस्ट स्कोर 237 रन है। ये स्कोर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2022 में बनाया था। टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत के खिलाफ 225 का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था, जिससे पता चलता है कि चेज करने वाली टीमों को काफी फायदा मिलता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जो रुट ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता

जो रुट ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us