• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

जो रुट ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता

sports_master by sports_master
January 25, 2026
in क्रिकेट
0
जो रुट ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता

Joe Root: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों टी20 और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस वक्त वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की इस जीत में दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अहम भूमिका निभाई। मुश्किल पिच पर उन्होंने शानदार 75 रनों की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में भी दो विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इंग्लैंड ने 22 गेंदें और 5 विकेट रहते मैच को अपने नाम किया।

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर जो रूट ने रच दिया इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतते ही जो रूट ने इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में उनसे ज्यादा इंग्लैंड के लिए किसी भी खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड नहीं जीता है।

जो रूट ने केविन पीटरसन को छोड़ा पीछे

जो रूट के करियर का यह 27वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन को पीछे छोड़ दिया है। पीटरसन ने अपने करियर में 26 बार इस अवॉर्ड अपने नाम किया था। वह काफी सालों में इस लिस्ट में नंबर-1 बने हुए थे, लेकिन अब रूट उनसे आगे निकल गए हैं।

इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • 27 – जो रूट
  • 26 – केविन पीटरसन
  • 24 – जोस बटलर
  • 22 – जॉनी बेयरस्टो
  • 21 – इयोन मोर्गन/बेन स्टोक्स

27 जनवरी को खेला जाएगा आखिरी मैच

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच 27 जनवरी को खेला जाना है। ये मैच भी कोलंबो में ही खेला जाएगा। बता दें कि श्रीलंका ने सीरीज का पहला मैच 19 रनों से जीता था, ऐसे में यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा वनडे जीतने वाली टीम इस सीरीज को अपने नाम करेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित और हरमनप्रीत कौर सहित कई खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा

रोहित और हरमनप्रीत कौर सहित कई खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us