• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुभमन का बल्ला फिर खामोश

sports_master by sports_master
January 23, 2026
in क्रिकेट
0
शुभमन का बल्ला फिर खामोश

शुभमन गिल अभी कुछ ही दिन पहले तक भारत की टी20 टीम के उपकप्तान हुआ करते थे। लेकिन अब वे उस स्क्वाड ही बाहर हो चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्हें खूब मौके मिले, लेकिन वे खुद को साबित नहीं कर पाए। अब तो उनका बल्ला घरेलू टूर्नामेंट में भी लगता है कि चलना बंद हो गया है। रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में वे अपना खाता भी नहीं खेल पाए और शून्य पर आउट होकर वापस चले गए। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भी नहीं खेल सके बड़ी पारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी हाल ही में जो वनडे सीरीज खेली गई थी, उसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज के दौरान कुछ मैचों में कप्तान शुभमन गिल को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। अब जबकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है तो इसमें शुभमन गिल नहीं चुने गए हैं। इस बीच मौका देखकर शुभमन गिल ने घरेलू टूर्नामेंट में खेलने का मन बनाया और आनन फानन में रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने पहुंच गए।

पंजाब की टीम की कप्तानी कर रहे हैं शुभमन गिल

रणजी ट्रॉफी में गुरुवार से विदर्भ और पंजाब के बीच मुकाबला शुरू हुआ। पहले पंजाब की टीम की कमान नमन धीर कर रहे थे, लेकिन जब गिल आ गए तो उन्हें कप्तान बना दिया गया। मैच में सौराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। ऐसे में लगा कि गिल को बल्लेबाजी के लिए इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन दोहपर बाद ही उनकी बैटिंग आ गई। सौराष्ट्र की पूरी टीम केवल 172 रन ही बना सकी। इसके बाद जब पंजाब की बल्लेबाजी शुरू हुई तो गिल भले नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन उनका नंबर जल्दी आ गया, क्योंकि शुरुआती विकेट पंजाब के भी जल्दी गिर गए।

दो बॉल पर शून्य पर आउट हो गए ​शुभमन

शुभमन गिल से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। रणजी ट्रॉफी के मैच चुंकि टेस्ट फॉर्मेट पर होते है, यानी जल्दी नहीं होती, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि गिल अपना समय लेकर  आराम से रन बनाएंगे, लेकिन उनसे ये काम नहीं हो पाया। वे दो ही बॉल खेल पाए और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इससे पंजाब की टीम को और भी बड़ा झटका लगा।

लगातार फार्म से दूर नजर आ रहे हैं गिल

गिल के ​बल्ले से पिछले कुछ वक्त से रन नहीं आ रहे हैं, चाहे वो कोई भी फॉर्मेट हो। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले गिल ने विजय हजारे में एक मैच खेला था, उसमें भी वे सस्ते में आउट हो गए थे। यानी कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि गिल का फार्म चला गया है। उनके अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। अब देखना होगा कि गिल कब तक फार्म में आते हैं। फिलहाल वे टीम इंडिया के लिए तो लंबे समय तक खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सूर्यकुमार और ईशान किशन भारतीय जीत के महानायक

सूर्यकुमार और ईशान किशन भारतीय जीत के महानायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us