• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट के बल्ले से दनदनाती सेंचुरी

विराट का लगातार दूसरा शतक,53 वां शतक है यह

sports_master by sports_master
December 3, 2025
in क्रिकेट
0
विराट के बल्ले से दनदनाती सेंचुरी

रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी विराट कोहली के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली। कोहली का इस वनडे सीरीज में अब तक बल्ला जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें रांची वनडे मैच में भी उनके बल्ले से 135 रनों की पारी देखने को मिली थी। कोहली ने इस मैच में अपना शतक सिर्फ 90 गेंदों में पूरा कर लिया, जिसमें ये उनके वनडे करियर का 53वां शतक है।

इसी के साथ कोहली अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें अब वह सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

कोहली ने की रिकी पोंटिंग और केन विलियमसन की बराबरी

विराट कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी तक तीनों ही फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें ये उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक का 10वां शतक है। कोहली ने इस लिस्ट में अब रिकी पोंटिंग, डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन की बराबरी कर ली है, जिसमें तीनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10 शतकीय पारियां खेली हैं, वहीं कोहली अब इन तीनों के बराबर पहुंच गए हैं, जिसमें वह लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर का साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर 12 शतकीय पारियां थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा शतकीय पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर – 12 शतक
  • विराट कोहली – 10 शतक
  • रिकी पोंटिंग – 10 शतक
  • डेविड वॉर्नर – 10 शतक
  • केन विलियमसन – 10 शतक

कोहली 102 रन बनाकर लौटे पवेलियन

रायपुर वनडे मैच में विराट कोहली 102 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए, जिसमें वह लुंगी एन्गिडी का शिकार बने। कोहली ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 93 गेंदों का सामना किया जिसमें वह 7 चौके और 2 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे। अपनी इस शानदार पारी के दौरान कोहली ने रुतुराज गायकवाड के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की बेहतरीन साझेदारी भी की। कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली तीन वनडे पारियों में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us