• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा

sports_master by sports_master
December 3, 2025
in क्रिकेट
0
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। ऋतुराज के लिए यह उनके वनडे करियर का पहला शतक है। उन्होंने अपने 8वें वनडे मैच में पहला शतक लगाया है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली शानदार पारी

इस मैच में जब ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तब टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन था। उन्होंने शुरुआत में थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद वह तेज गति से रन बनाते हुए दिखे। उन्होंने इसके बाद मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए और 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाए।

वनडे क्रिकेट में गायकवाड़ के आंकड़े हैं बेहद खराब

गायकवाड़ ने इस मैच से पहले अपने वनडे करियर में 7 मैच खेले थे और वहां उन्होंने 17.57 के औसत से सिर्फ 123 रन बनाए थे। उनके इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए लगातार टीम में उनकी जगह पर सवाल भी उठ रहे थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने शतक लगाकर अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। वह अब तीसरे वनडे मैच में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। आपको बता दें कि रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में वह 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

रायपुर में रोहित जायसवाल नहीं खेल पाए बड़ी पारी 

रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच की बात करें तो वहां साउथ अफ्रीका ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका 40 के स्कोर पर लगा, जब रोहित शर्मा 8 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जायसवाल को भी इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। जायसवाल 38 गेंदों में 2 चौके और 1 सिक्स की मदद से 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
359 रन भी नहीं बचा पाया भारत:दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से हराया

359 रन भी नहीं बचा पाया भारत:दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us