• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट अब भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे

sports_master by sports_master
December 2, 2025
in क्रिकेट
0
विराट अब भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बड़ा फैसला लिया है। विराट अब भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। विराट ने इस मामले की जानकारी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को दे दी है। विराट ने फोन करके डीडीसीए को इसकी जानकारी दी है। विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है। जहां दिल्ली अपना पहला मैच आंध्रा के खिलाफ खेलेगी।

रोहन जेटली ने विराट कोहली के उपलब्धता को लेकर दी जानकारी

दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के फैसले को कन्फर्म किया और कहा कि टीम उन्हें वापस टीम में शामिल करने के लिए उत्सुक है। DDCA प्रेसिडेंट रोहन जेटली ने स्पोर्टस्टार के हवाले से बताया कि विराट ने हमें बताया है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे और हम उनके दिल्ली के लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं। विराट इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहे हैं।

बेंगलुरु में खेला जाएगा मैच

वहीं DDCA सेक्रेटरी अशोक शर्मा ने ESPNcricinfo के हवाले से कहा कि वह कुछ मैच जरूर खेलेंगे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में वह खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। यह उनके इंडिया के मैचों पर भी निर्भर करेगा। विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली अपने पांच लीग मैच बेंगलुरु के अलूर में खेलेगी और बाकी दो मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जो कोहली का IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का होम ग्राउंड है।

रोहित शर्मा भी खेल सकते हैं विजय हजारे ट्रॉफी

विराट कोहली की बात करें तो वह टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वह अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में काफी समय से उनके घरेलू क्रिकेट में खेलने की मांग उठ रही थी। ऐसा ही कुछ रोहित शर्मा के साथ भी है। कई लोगों का मानना था कि अगर रोहित और विराट को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है तो उन्हें अपने आप को मैच फिट रखना होगा और इसके लिए घरेलू क्रिकेट खेलनी होगी। रोहित इस टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि वह भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।

आखिरी बार 2010 में विराट ने खेला था विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला

आपको बता दें कि कोहली ने दिल्ली के लिए आखिरी बार 50 ओवर फॉर्मेट का मैच सितंबर 2013 में NKP साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी में खेला था। इस टूर्नामेंट में दिल्ली, इंडिया ब्लू और इंडिया रेड इन तीन टीमों ने हिस्सा लिया था। कोहली ने आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी 2009-10 सीजन में खेला था। उन्होंने उन दोनों टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी की थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विराट के बल्ले से दनदनाती सेंचुरी

विराट के बल्ले से दनदनाती सेंचुरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us