भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
सीरीज का पहला मैच बारिश से प्रभावित रहा था, ऐसे में फैंस के मन में इस मैच से पहले भी सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इस मैच में भी बारिश टीम इंडिया के लिए विलेन बनेगी। तो आइए हम आपको बताते हैं कि दूसरे वनडे के दौरान एडिलेड ओवल की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।
क्या दूसरे वनडे में भी बारिश बनेगी विलेन?
एडिलेड के मौसम की बात करें तो यहां पिछले एक हफ्ते से लगातार रुक-रुककर काफी बारिश हो रही है। इसके चलते मैच से पहले पिच को ड्राई करने के लिए अल्ट्रावायलेट लाइटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैच के दिन मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में मौसम लगभग साफ रहेगा और बारिश की संभावना भी न के बराबर है। लेकिन, बादल छाए रहने और तेज हवाओं के कारण पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। इसका मतलब है कि इस मैच में बारिश बाधा नहीं डालेगी और क्रिकेट फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
23 अक्टूबर को कैसा रहेगा एडिलेड ओवल का मौसम?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार एक्यूवेदर के अनुसार 23 अक्टूबर, 2025 को एडिलेड के लिए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिन भर आसमान साफ रहेगा, लेकिन हल्की धूप रहेगी। तापमान 11 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश की संभावना केवल एक प्रतिशत है। आपको बता दें कि स्थानीय समयनुसार सुबह 9 बजे हल्की बारिश की संभावना है लेकिन मैच लोकल टाइम के मुताबिक दोपहर 2 बजे शुरू होगा और उस वक्त तक बारिश की संभवाना नहीं है।
रोहित और कोहली के लिए काफी अहम होगा ये मैच?
आपको बता दें कि यह मैच टीम इंडिया के दो बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए काफी अहम होने वाली है। दोनों ही बल्लेबाज पहले वनडे में फ्लॉप रहे थे। ऐसे में इस मैच में वह बड़ी पारी खेलकर दमदार वापसी करना चाहेंगे। दूसरे वनडे मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान रोहित शर्मा सबसे पहले नेट्स पर उतरे और उन्होंने खासतौर पर बैक-ऑफ-लेंथ गेंदों का सामना किया, जिनपर पर्थ में उन्हें परेशानी हुई थी। इसके बाद उन्होंने 45 मिनट तक कड़ी ट्रेनिंग की।

