अहमदाबाद।चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने 103 टेस्ट और 5 वनडे मैच भारतीय टीम के लिए खेला है।
उन्होंने 15 साल क्रिकेट खेला। इंटरनेशनल क्रिकेट में पुजारा ने साल 2010 में डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में डेब्यू किया था, जो कि एक टेस्ट मैच था।
टेस्ट क्रिकेट में पुजारा ने 103 मैच की 176 पारियों में 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाए। इस दौरान 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 206* रन रहा है।
उन्होंने 5 वनडे में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 10.20 की औसत के साथ कुल 51 रन बनाए थे। वह भारत की ओर से कोई टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेल सके थे।


