लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में पांचवां टेस्ट 31 जुलाई यानी गुरुवार से खेला जा रहा है। भारतीय टीम दूसरी पारी में 396 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे में भारत ने इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट दिया है।
यशस्वी जायसवाल ने दमदार शतक ठोका और 118 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रविंद्र जडेजा ने भी अर्धशतक ठोका और 53 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने पंजा खोला। 3 विकेट गस एटकिंसन को मिले तो 2 विकेट जेमी ओवरटन ने भी लिए।
ओवल के मैदान पर आज तक इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ है। वाशिंगटन सुंदर ने भी अंत में कुछ बड़े शॉट्स लगाए और धमाकेदार अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की। भारत की लीड में और इजाफा किया। ओवल में सबसे बड़ा रन चेज इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1902 में किया था। इंग्लैंड ने 263 रन का टारगेट चेज किया था।
पहली पारी में क्या-क्या हुआ
दूसरी पारी में चमके भारत के ये खिलाड़ी
दूसरी पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शतक तो आकाश दीप, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने फिफ्टी ठोकी। जायसवाल ने 14 चौके और 2 छक्के की मदद से 118 रन बनाए। आकाश दीप ने 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 5 चौके लगाते हुए 53 रन की पारी खेली। अंत में सुंदर ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और सिर्फ 46 गेंद में 53 रन ठोके। सुंदर ने 4 चौके और 4 छक्के अपनी पारी में उड़ाए।


