नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक चलेगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी ने टूर्नामेंट की तारीखों की पुष्टि की है। इस बार एशिया कप में कुल 19 मैच होंगे। 6 टीमें इसमें भाग लेंगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं।
दो ग्रुप में बांटी गई टीमें
श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को दूसरे ग्रुप में रखा गया है। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों, अबू धाबी और दुबई में होगा। मेजबानी का अधिकार बीसीसीआई के पास है। लेकिन, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तनाव के कारण इसे न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जा रहा है।
9 सितंबर (मंगलवार): अफ़ग़ानिस्तान बनाम हांगकांग
10 सितंबर (बुधवार): भारत बनाम यूएई
11 सितंबर (गुरुवार): बांग्लादेश बनाम हांगकांग
12 सितंबर (शुक्रवार): पाकिस्तान बनाम ओमान
13 सितंबर (शनिवार): बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
14 सितंबर (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान
15 सितंबर (सोमवार): श्रीलंका बनाम हांगकांग
16 सितंबर (मंगलवार): बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
17 सितंबर (बुधवार): पाकिस्तान बनाम यूएई
18 सितंबर (गुरुवार): श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
19 सितंबर (शुक्रवार): भारत बनाम ओमान
सुपर 4
20 सितंबर (शनिवार): ग्रुप बी क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 2
21 सितंबर (रविवार): ग्रुप ए क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालीफायर 2
23 सितंबर (मंगलवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2
24 सितंबर (बुधवार): ग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालिफायर 2
25 सितंबर (गुरुवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2
26 सितंबर (शुक्रवार): ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 1
28 सितंबर (रविवार): फाइनल मैच


