• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शुभमन गिल ने मैनचेस्टर में लिखा इतिहास

sports_master by sports_master
July 27, 2025
in क्रिकेट
0
शुभ्मन गिल भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान

मैनचेस्टर: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में भी शतक ठोक दिया है। मैच की पहली पारी में इंग्लैंड को 311 रनों की बढ़त मिली। ऐसे में भारत पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगी। दूसरी पारी के पहले ही ओवर में भारतीय टीम के दो विकेट गिर गए। इसके बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे शुभमन गिल ने शतक लगा दिया। हालांकि शतक लगाने के ठीक बाद वह 103 रन बनाकर आउट हो गए।

गिल का टेस्ट सीरीज में चौथा शतक

शुभमन गिल का इस सीरीज में यह चौथा शतक है। उन्होंने लीड्स में हुए पहले मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद बर्मिंघम टेस्ट में गिल ने कई रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में उनके बल्ले से 161 रन निकले। लॉर्ड्स टेस्ट में गिल का बल्ला शांत रहा था। अब उन्होंने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर शतक ठोक दिया है। 238 गेंद की पारी में उन्होंने 12 चौके मारे।

पहली सीरीज/ऐसा करने वाले पहले कप्तान

शुभमन गिल अपने पहले ही टेस्ट सीरीज में कप्तान के रूप में 4 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। अभी तक कोई भी कप्तान अपने डेब्यू टेस्ट सीरीज में 4 शतक नहीं लगाया पाया था। वारविक आर्मस्ट्रांग, सर डॉन ब्रैडमैन, ग्रेग चैपल, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बल्ले से अपनी पहली सीरीज में 3-3 शतक निकले थे। इस सीरीज में एक और मुकाबला बाकी है। गिल के पास अभी शतक बनाने के लिए दो और पारियां हैं।

ब्रैडमैन और गावस्कर की बराबरी की

शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के महान सर डॉन ब्रैडमैन के साथ ही भारत के सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है। अभी तक एक टेस्ट सीरीज में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड इन दोनों के ही नाम था। ब्रैडमैन ने भारत के खिलाफ ही 1947/48 की सीरीज में 4 शतक ठोके थे। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1978/79 में 4 शतक ठोके थे। हालांकि उन दोनों ने घरेलू मैदान पर यह कारनामा किया था जबकि शुभमन गिल ने विदेश में जाकर उपलब्धि हासिल की।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
टीम इंडिया ने ड्रॉ कराया मैनचेस्टर टेस्ट, सीरीज में अभी भी जान बाकी

टीम इंडिया ने ड्रॉ कराया मैनचेस्टर टेस्ट, सीरीज में अभी भी जान बाकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us