• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IND vs ENG: इंग्लैंड में इतिहास रच सकते हैं जसप्रीत बुमराह, वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब

भारत को लॉर्ड्स में पिछले मुकाबले में 22 रनों से करीबी हार झेली पड़ी थी। भारत की मैनेचेस्टर में धमाकेदार वापसी पर नजर होगी। वहीं, इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह इतिहास रच सकते हैं। उनके निशाने पर वसीम अकरम का दमदार रिकॉर्ड होगा।

sports_master by sports_master
July 21, 2025
in क्रिकेट
0
IND vs ENG: इंग्लैंड में इतिहास रच सकते हैं जसप्रीत बुमराह, वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब

नईदिल्ली।भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में शुरू होगा। मेजबान इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत को लॉर्ड्स में पिछले मुकाबले में 22 रनों से करीबी हार झेली पड़ी थी। भारत की मैनेचेस्टर में धमाकेदार वापसी पर नजर होगी। वहीं, इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह इतिहास रच सकते हैं। उनके निशाने पर वसीम अकरम का दमदार रिकॉर्ड होगा।

दरअसल, बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन सकते हैं। वह लिस्ट में फिलहाल तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड में 11 मैचों में 49 शिकार किए हैं। उन्हें फेहरिस्त में नंबर वन बनने के लिए सिर्फ 5 विकेट चाहिए। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पेसर वसीम अकरम 14 मैचों में 53 विकेट के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। दूसरे पायदान पर भारत के ईशांत शर्मा हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 51 विकेट लिए।

वहीं बुमराह इंग्लैंड में जारी सीरीज में अच्छी लय में दिखे हैं। वह दो मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने दो फाइफर लिए हैं। वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे मोहम्मद सिराज हैं, जिन्होंने तीन मैचों 13 विकेट झटके हैं। हालांकि, बुमराह की मैनचेस्ट टेस्ट में उपलब्धता अभी तक निश्चित नहीं है। उन्हें चौथे मैच में वर्कलोड के चलते आराम देने की चर्चा हो रही है। उन्हें बर्मिंघम में भी आराम दिया गया था। 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अफरीदी ने शिखर धवन को कहा सड़ा अंडा

अफरीदी ने शिखर धवन को कहा सड़ा अंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us